
x
Haryana हरियाणा: यमुनानगर मानकपुर औद्योगिक क्षेत्र में आज सुबह खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गांव मुंडा खेड़ा निवासी भारत भूषण (पुत्र जगमाल सिंह) के रूप में हुई है। भारत भूषण स्थानीय फैक्ट्री में काम करता था और गुरुवार शाम को घर से निकला था। परिजनों के अनुसार रात भर उसका फोन बजता रहा, लेकिन उसने कोई कॉल रिसीव नहीं की। शुक्रवार सुबह उसका सिर कटा शव मिलने की खबर से परिवार समेत पूरा इलाका सहम गया।
हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मानकपुर औद्योगिक क्षेत्र पहुंची। देखा तो एक व्यक्ति खून से लथपथ हालत में सड़क के पास झाड़ियों में मृत पड़ा था। पास में ही उसकी कार भी खड़ी मिली। पुलिस टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और साक्ष्य जुटाए। जांच अधिकारी हरिराम ने बताया कि मृतक के शरीर पर कई जगह धारदार हथियार के वार के निशान मिले हैं, जिससे साफ है कि हत्या बेहद निर्ममता से की गई है।
हत्या का कारण फिलहाल अज्ञात है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। व्यक्तिगत दुश्मनी, आपसी झगड़ा या किसी अन्य कारण की भी जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार है।
TagsHaryanaखूनयुवकशवसनसनी Haryanabloodyoung manbodysensationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





