हरियाणा

Haryana: मवेशीखाने में खून से लथपथ मिला व्यक्ति का शव,जांच में जुटी पुलिस

Sarita
8 May 2025 12:50 PM IST
Haryana:  मवेशीखाने में खून से लथपथ मिला व्यक्ति का शव,जांच में जुटी पुलिस
x
Haryana: करनाल के ऊंचा समाना गांव में पशुशाला में सोनू नाम के व्यक्ति का शव खून से लथपथ मिलने का मामला सामने आया है। हत्या सिर पर हथियार से वार कर की गई। मृतक रोजाना की तरह रात को पशुशाला में सो रहा था। आज सुबह जब मृतक का बेटा भैंस का दूध निकालने आया तो उसने अपने पिता को मृत पाया। वह खून से लथपथ थे। पिता को देखकर बेटा चिल्लाया और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस और एफएसएल मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने कुछ लोगों पर शक जताया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक के परिजनों, पड़ोसियों और ग्रामीणों से पूछताछ की है। मृतक सोनू मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। थाना प्रभारी गौरव पुनिया ने बताया कि सोनू के सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार किया गया है। जिससे उसकी मौत हो गई।
परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मृतक के भाई ने बताया कि उसके भाई का पहले भी झगड़ा हुआ था। किसी ने उसे रोककर पीटा था। रात को भी 3-4 लोग बाइक पर घर के बाहर घूम रहे थे। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हत्या किसने की, हत्या में कितने लोग शामिल थे और किस हथियार से सोनू की हत्या की गई।
Next Story