हरियाणा

Haryana : रेलवे ट्रैक पर मिला 3 साल के मासूम का शव, फैली सनसनी

Sarita
26 March 2025 10:13 AM IST
Haryana :  रेलवे ट्रैक पर मिला 3 साल के मासूम का शव, फैली सनसनी
x
Haryana हरियाणा: हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। रेवाड़ी-हिसार रेलवे मार्ग पर कोसली स्टेशन के होम सिग्नल के पास ट्रैक पर तीन साल की बच्ची का शव मिला है। जीआरपी थाना प्रभारी श्याम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात सूचना मिली थी कि ट्रैक पर एक छोटी बच्ची का शव पड़ा है। सूचना के बाद थाना प्रभारी श्याम सिंह बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसएफएल टीम को भी बुलाया गया। शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए चरखी दादरी के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया गया है। जानकारी के अनुसार देर रात करीब 12 बजे मालगाड़ी के चालक ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी कि ट्रैक पर एक शव पड़ा है।
सूचना के बाद जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। अभी बच्ची की पहचान नहीं हो पाई है, पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है। कारण भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हत्या है या हादसा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा। शव मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
Next Story