
x
Haryana: सिरसा में महिला थाने के बाहर विस्फोट मामले में पुलिस ने हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। राजबीर की तलाश में सिरसा एसआईटी कई दिनों से जुटी थी। इसी ने महिला थाने पर हमले के लिए आरोपी गुरजंट सिंह को हैंड ग्रेनेड दिए थे।महिला थाने के बाहर विस्फोट मामले में शनिवार को पंजाब स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने ग्रेनेड सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी राजबीर उर्फ फौजी व उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पाकिस्तान सीमा से होने वाली ड्रग्स व हथियारों की तस्करी के नेटवर्क से जुड़े हैं। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पर पोस्ट डालकर दोनों की गिरफ्तारी की पुष्टि की।
डीजीपी गौरव यादव की पोस्ट के मुताबिक दोनों आरोपियों से एक हैंड ग्रेनेड और 500 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। दोनों ड्रग तस्करी के जरिए आतंकी फंडिंग में शामिल हैं। आरोपी राजबीर सिंह उर्फ फौजी पहले से ही जासूसी के मामले में वांछित है। उसके खिलाफ इसी वर्ष थाना घरिंडा, अमृतसर ग्रामीण में केस दर्ज किया गया था।
राजबीर की तलाश में सिरसा एसआईटी कई दिनों से जुटी थी। इसी ने महिला थाने पर हमले के लिए आरोपी गुरजंट सिंह को हैंड ग्रेनेड दिए थे। गुरजंट ने हैंड ग्रेनेड गांव खारिया निवासी धीरज व विकास को सौंपे। इसके बाद दोनों ने 25 नवंबर की रात महिला थाने के बाहर विस्फोट किया। सिरसा एसपी दीपक सहारण का कहना है कि एसआईटी पंजाब जाकर आरोपी राजबीर का प्रोडक्शन वारंट हासिल कर सिरसा लाएगी। इस मामले में एसआईटी आरोपी धीरज, विकास, विक्की, संदीप, सुशील, रजवान व गुरजंट को गिरफ्तार कर चुकी है।
आरोपी गुरजंट सिंह ने एसआईटी के समक्ष खुलासा किया था कि उसने पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी व उसके राइट हैंड सोहेल के कहने पर सिरसा के गांव खारिया निवासी धीरज व विकास को अमृतसर में हैंड ग्रेनेड दिया था। शहजाद भट्टी ने उसे हैंड ग्रेनेड देने के लिए पट्टी तरनतारन निवासी राजबीर को बोला था। राजबीर ने उसे व्हाट्सएप कॉल की थी। उसने कहा कि भट्टी भाई की कॉल आई थी, उसने तुम्हें सामान देने को कहा है। इसके बाद राजबीर उसे हैंड ग्रेनेड देकर गया।
TagsHaryanaगुरजंटहैंड ग्रेनेडआरोपीगिरफ्तारHaryanaGurjanthand grenadeaccusedarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





