हरियाणा

Haryana : ट्रांसपोर्टर के ऑफिस में इस हालत में मिला अकाउंटेंट का शव

Sarita
19 March 2025 8:56 AM IST
Haryana : ट्रांसपोर्टर के ऑफिस में इस हालत में मिला अकाउंटेंट का शव
x
Haryana हरियाणा: पानीपत अनाज मंडी में उस समय हड़कंप मच गया जब एक ट्रांसपोर्टर के ऑफिस में अकाउंटेंट का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा गया। इस मामले को लेकर परिजनों ने हत्या का शक जताते हुए कहा कि जिस हालत में मृतक नरेश का शव मिला है उससे शक पैदा होता है कि मामला संदिग्ध है।
मृतक नरेश के परिजनों ने बताया कि नरेश का ट्रांसपोर्टर के साथ लाखों रुपए का लेन-देन था और उसी के चलते कुछ गड़बड़ हुई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Next Story