
x
Haryana हरियाणा: उत्तराखंड के कमांड एरिया में हरियाणा के रेवाड़ी जिले से कांवड़ियों को लेकर आ रहा एक कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 25 कांवड़िये घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायल नितिन, अनूप और मनीष को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ। ये सभी कांवड़िये रेवाड़ी के रामगढ़ गाँव के रहने वाले हैं और पहली बार गंगोत्री से कांवड़ लेकर आ रहे थे। हादसे के वक्त वाहन में कुल 31 युवक सवार थे। कांवड़ियों के अनुसार, चालक ढलान पर तेज गति से वाहन चला रहा था और अचानक मोड़ पर ब्रेक न लगने के कारण कैंटर पलट गया।
चालक की पहचान रेवाड़ी के टपूकड़ा गाँव निवासी के रूप में हुई है। रामगढ़ निवासी अनूप किसान है, मनीष कार मैकेनिक है और नितिन छात्र है। तीनों को गंभीर चोटें आई हैं। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। हादसे में घायल हुए कांवड़ियों ने बताया कि पहले वे हरिद्वार से डाक कांवड़ लाते थे, लेकिन इस बार उन्होंने पहली बार गंगोत्री से कांवड़ उठाई थी। श्रवण कुमार नाम के एक कांवड़िये ने बताया कि वह 16 जुलाई को रेवाड़ी से चला था और 19 जुलाई को गंगोत्री से कांवड़ उठाई थी। अब तक वह लगभग 250 किलोमीटर का सफर तय कर चुका था। हादसे के वक्त वह उत्तरकाशी से आगे कमांड एरिया में पहुँच चुका था, जहाँ यह हादसा हुआ। उसे शिवरात्रि तक रेवाड़ी पहुँचना था और अभी लगभग 700 किलोमीटर का सफर बाकी था।
TagsHaryanaकांवड़ियोंहादसा25 घायलHaryanaKanwariyasaccident25 injured जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





