व्यापार

शेयर बाजार सपाट खुला, आईटी शेयरों पर दबाव

jantaserishta.com
21 July 2025 10:08 AM IST
शेयर बाजार सपाट खुला, आईटी शेयरों पर दबाव
x
मुंबई: भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में सपाट खुला। सुबह 9:45 पर सेंसेक्स 9 अंक की तेजी के साथ 81,767 और निफ्टी 10 अंक बढ़त के साथ 24,977 पर था। शुरुआती कारोबार में कमजोर तिमाही नतीजों के कारण आईटी शेयर में बिकवाली का दबाव बना हुआ है। इसके अलावा ऑटो, पीएसयू बैंक, फार्मा, एफएमसीजी, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी, इन्फ्रा, कमोडिटी और पीएसई इंडेक्स भी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। वहीं, प्राइवेट बैंक, मीडिया और सर्विस इंडेक्स हरे निशान में थे।
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी मामूली बिकवाली देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 87 अंक या 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 59,017 पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 65 अंक या 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 18,892 पर था।
निफ्टी बैंक में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था और यह 209 अंक या 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 56,492 पर था। सेंसेक्स पैक में एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टीसीएस, सन फार्मा, टाइटन, एमएंडएम, एचयूएल, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स और बीईएल टॉप लूजर्स थे। टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस और ट्रेंट टॉप गेनर्स थे।
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार डॉ. वी.के. विजयकुमार ने कहा, "आने वाले दिनों में बाजार जिस सबसे महत्वपूर्ण कारक पर ध्यान केंद्रित करेगा, वह अमेरिका और भारत के बीच व्यापार वार्ता का परिणाम होगा। अगर दोनों देशों के बीच भारत पर 20 प्रतिशत से कम टैरिफ दर वाला एक अंतरिम व्यापार समझौता हो जाता है, तो यह बाजार के नजरिए से सकारात्मक होगा।"
अधिकांश एशियाई बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। शंघाई, हांगकांग, सियोल, बैंकॉक और जकार्ता हरे निशान में थे। जबकि टोक्यो लाल निशान में कारोबार कर रहा था। अमेरिकी बाजार मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए। मुख्य सूचकांक डाउ जोंस 0.32 प्रतिशत नीचे और नैस्डैक 0.05 प्रतिशत ऊपर रहा।
संस्थागत मोर्चे पर, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 18 जुलाई को 374.74 करोड़ रुपए की खरीदारी के साथ शुद्ध खरीदार का रुख अपनाया, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,103.51 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीदारी की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story