
x
Haryana: हांसी के सामान्य अस्पताल में दुर्घटना का एक मामला सामने आया है, जिसमें हिसार के रहने वाले तीन लोग घायल हो गए। इस दुर्घटना में पुलिस कर्मचारी सरसाना निवासी रवि भी घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भैणी अमीरपुर में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए, हिसार के महावीर कॉलोनी निवासी दीपक, काकू और पारस गाड़ी से हांसी की तरफ आ रहे थे। जैसे ही वह राजपुरा के नजदीक पहुंचे तो उनकी गाड़ी पुलिस की गाड़ी से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वहीं घायलों के साथ ही शादी समारोह में शामिल होने आए महावीर कॉलोनी निवासी ने बताया कि यह सभी जयमाला लेने के लिए नारनौद आए हुए थे। राजपुरा कैसे पहुंचे इसका उन्हें नहीं पता।
घटना की सूचना पाकर घायलों के परिजन भी सामान्य अस्पताल पहुंच गये। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हिसार के लिए रेफर कर दिया गया।वहीं पुलिस कर्मचारी के घायल होने की सूचना पाकर स्टाफ के अन्य कर्मचारी भी सामान्य अस्पताल हिसार पहुंच गए। पुलिस कर्मचारी को भी हिसार के लिए रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
TagsHaryanaयुवकोंकारहादसा4 घायलHaryanayouthscaraccident4 injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





