
x
Haryana हरियाणा: पानीपत जिले के बापौली में अनाज के गोदाम में फायर सिलेंडर की पिन निकलने से हादसा हो गया। इस हादसे में 21 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत लेकर युवक के शव को पानीपत के सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। युवक के शव का आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार गोदाम की सफाई करते समय युवक सिलेंडर उठाकर दूसरी तरफ रख रहा था। परिजनों का आरोप है कि ठेकेदार ने उसे सिलेंडर उठाने के लिए कहा था।
सिलेंडर की पिन निकलकर युवक के गले में लग गई। पूरा गला फट गया। मृतक की पहचान दोदपुर गांव निवासी 21 वर्षीय सुजल के रूप में हुई है। सुजल 2 दिन से दिहाड़ी के लिए गोदाम जा रहा था। राकेश ने बताया कि मैंने सिलेंडर नहीं मंगवाया था और युवक अपनी मर्जी से सिलेंडर से छेड़छाड़ कर रहा था। राकेश ने बताया कि वह 500 रुपये की मजदूरी पर सफाई का काम करता था।
TagsHaryanaअनाजगोदामहादसायुवकमौतHaryanagrainwarehouseaccidentyoung mandeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





