हरियाणा

Haryana Accident: बाइक सवार 3 दोस्तों को ट्रैक्टर ने कुचला, 1 की मौत

Sarita
10 Jun 2025 9:12 AM IST
Haryana Accident: बाइक सवार 3 दोस्तों को ट्रैक्टर ने कुचला, 1 की मौत
x
Haryana Accident: रेवाड़ी जिले में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक पर सवार दो अन्य युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस हादसे में जान गंवाने वाले मृतक की 2 माह पहले ही सगाई हुई थी। शादीपुर गांव निवासी कपिल अपने दोस्तों के साथ गुडियानी गांव से घर लौट रहा था। इसी दौरान शादीपुर-गुडियानी गांव के बीच ट्रैक्टर चालक ने उसे सीधी टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार मृतक कपिल रोजाना गैस एजेंसी से खाना खाने के लिए घर जाता था।
कपिल के साथ उसके दो दोस्त भी थे। आते समय यह दर्दनाक हादसा हुआ। टक्कर लगने के बाद तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन कपिल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि ललित और सचिन का अस्पताल में उपचार चल रहा है। कोसली थाना पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक के परिजनों ने बताया कि शादीपुर निवासी कपिल गुडियानी गांव की गैस एजेंसी में काम करता था। करीब 2 माह पहले उसकी सगाई हुई थी। दोनों परिवारों ने तय किया था कि अगस्त में शादी होगी। इसके लिए कपिल नया मकान भी बनवा रहे थे, जिसका निर्माण कार्य चल रहा है।हादसे के बाद दोनों परिवारों में गम का माहौल है।
Next Story