हरियाणा

Haryana : मजे से घूम रहा था युवक,पुलिसवालों ने तलाशी ली तो रह गए दंग

Sarita
3 May 2025 11:33 AM IST
Haryana : मजे से घूम रहा था  युवक,पुलिसवालों ने तलाशी ली तो रह गए दंग
x
Haryana हरियाणा: दादरी जिले के गांव लोहरवाड़ा के पास पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ पकड़ा है। युवक खेतों के कच्चे रास्ते पर घूम रहा था। पुलिस ने वहां पर दबिश देकर उसे पकड़ लिया और उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक अवैध पिस्तौल और एक राउंड बरामद हुआ। आपको बता दें कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध पिस्तौल लेकर लोहरवाड़ा के खेतों से कच्चे रास्ते पर मुख्य झज्जर-दादरी रोड की तरफ आ रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस समसापुर नहर से आगे कच्चे रास्ते पर पहुंची जहां कुछ दूरी पर एक युवक आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर वह पीछे मुड़कर जाने लगा लेकिन पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया और उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक पिस्तौल और एक राउंड बरामद हुआ। पुलिस ने उससे लाइसेंस मांगा तो उसके पास लाइसेंस नहीं था। जिसके बाद पुलिस ने उसे पिस्तौल के साथ पकड़ लिया और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी की पहचान बिगोवा निवासी अमन के रूप में हुई है।
Next Story