भारत
खुशियों के बीच टूटा दुख का पहाड़, वाहन में एक ही परिवार के 6 सदस्य थे, तभी...
jantaserishta.com
3 May 2025 10:53 AM IST

x
मचा कोहराम.
हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक वाहन के पेड़ से टकराने से एक 1 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई जबकि उसके परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए. उन्होंने बताया कि वाहन में एक परिवार के छह सदस्य सवार थे और वह दिल्ली से कांगड़ा जिले के कोटलू जा रहे थे. पुलिस ने शुक्रवार को ये जानकारी दी है.
पुलिस के अनुसार, निशांत वालिया घर लौट रहे थे, तभी उनकी गाड़ी डिडविन टिक्कर के पास एक पेड़ से टकरा गई और भीषण हादसा हो गया. इस दुर्घटना में 1 साल के मासूम दक्ष वालिया की मौत हो गई और घर के पांच अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया है. उनकी हालत स्थिर है. पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.
बता दें कि आए दिन ऐसी खबरें सामने आती हैं जब किसी वाहन में पूरा परिवार सफर कर रहा हो और एक हादसे में सभी की एक साथ मौत हो गई हो. कई बार देखा गया कि पूरे परिवार खत्म हो गए और सिर्फ कोई मासूम जीवित बचा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





