
x
Haryana हरियाणा: जिले के गांव बास निवासी एक किशोर पर आधा दर्जन बाइक सवारों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। 14 वर्षीय किशोर अपनी बहन की 10वीं कक्षा की परीक्षा दिलवाने गया था और पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसके साथ यह घटना घटी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को चरखी दादरी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। किशोर के पिता ने पुलिस को शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव बास (अछीना) निवासी शिवकुमार ने बताया कि उसका 14 वर्षीय बेटा आशीष रानीला प्राइवेट स्कूल में पढ़ता है।
वह अपनी चचेरी बहन की 10वीं कक्षा की परीक्षा दिलवाने के लिए अछीना के सरकारी स्कूल में गया था। पेपर देकर लौटते समय गांव अछीना व बास के बीच नहर पुलिया के पास कुछ लड़कों ने उसके बेटे पर हमला कर उसे घायल कर दिया। उसके गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे सूचना दी कि आशीष लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा है। इसके बाद वह अपने भाई व सूचना देने वाले व्यक्ति के साथ बाइक पर मौके पर पहुंचा। आशीष ने बताया कि वह पैदल गांव आ रहा था। रास्ते में नहर पुलिया के पास दो-तीन बाइकों पर कुछ लड़के आए और उसे रोक लिया। बाद में उन्होंने थप्पड़ों, मुक्कों व तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर दिया।
वह उनमें से एक लड़के को पहचानता है जो गांव अछीना का रहने वाला है तथा अन्य पांच-छह को वह नहीं पहचानता। जाते समय उन लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। शिवकुमार ने बताया कि बाद में वह अपने बेटे को चरखी दादरी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा। उसने पुलिस को शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग भी की। जिसके आधार पर पुलिस ने अछीना निवासी अंकित व उसके पांच-छह साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
TagsHaryanaबहनपरीक्षालौटयुवकअस्पताल Haryanasisterexamreturnedyoung manhospitalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





