हरियाणा

Haryana: छत से गिरा तीन साल का बच्चा, हुई मौत

Sarita
4 Sept 2025 6:50 AM IST
Haryana:  छत से गिरा तीन साल का बच्चा, हुई मौत
x
Haryana हरियाणा: थाना औद्योगिक सेक्टर-29 की तेज कॉलोनी में गली में बज रहे ढोल की आवाज के कारण ग्रिल से नीचे देख रहा मासूम आरुष फिसलकर दूसरी मंजिल की छत से नीचे गिर गया। उसे गंभीर हालत में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार को पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के गांव नगला पोहपी निवासी राहुल ने बताया कि वह तेज कॉलोनी में किराए के मकान की तीसरी मंजिल पर रहता है और घरों में पेंटिंग का काम करता है। उसके दो बच्चे हैं, एक बेटा आरुष तीन साल का और एक छह महीने की बेटी।
मंगलवार शाम को उनकी गली में गणेश उत्सव में ढोल बज रहे थे। आरुष भी ग्रिल पर खड़ा होकर नीचे देखने लगा। इसी दौरान पैर फिसलने से वह छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने बच्चे को जीटी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार को इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-29 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जांच अधिकारी एएसआई विजेंद्र सिंह ने बताया कि छत से गिरकर बच्चे की मौत हुई है।
Next Story