हरियाणा

Haryana: तेज रफ्तार ट्रक ने ली 18 गायों की जान, रोने लगे चरवाहे

Sarita
4 Jun 2025 8:52 AM IST
Haryana: तेज रफ्तार ट्रक ने ली 18 गायों की जान, रोने लगे चरवाहे
x
Haryana हरियाणा: झज्जर जिले के दादनपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक का कहर देखने को मिला, जहां ट्रक ने सड़क पार कर रही गायों को टक्कर मार दी. सड़क हादसा इतना भीषण था कि 18 गायों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में कई गायें घायल हुई हैं, जिन्हें इलाज के लिए गोकुलधाम गौशाला में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया. सड़क हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई और सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी|
जानकारी के अनुसार राजस्थान से चरवाहे झज्जर जिले की सीमा में आए हुए थे और जैसे ही वे दादनपुर गांव के पास पहुंचे तो असंतुलित ट्रक ने उनकी गायों को टक्कर मार दी. इतनी बड़ी संख्या में गायों की मौत से चरवाहे रोते नजर आए. पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस ने फिलहाल ट्रक को अपने कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है|
Next Story