हरियाणा

Haryana: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को बुरी तरह कुचला

Sarita
22 Feb 2025 8:10 AM IST
Haryana: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को बुरी तरह कुचला
x
Haryanaहरियाणा: नेशनल हाईवे-44 पर पानीपत के सिवाह गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में उदेशीपुर गांव के रहने वाले मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
उदेशीपुर गांव निवासी सन्नी ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका चचेरा भाई 21 वर्षीय संदीप अपनी 44 वर्षीय मां मुकेश के साथ मौसी से मिलने सिवाह गांव जा रहा था। जब वे सिवाह गांव के पास पानीपत पुलिस लाइन के सामने पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। इस हादसे में उदेशीपुर गांव के रहने वाले मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। संदीप परिवार में इकलौता बेटा था। मृतक संदीप के पिता की करीब 17 साल पहले मौत हो गई थी। अब मां-बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
Next Story