हरियाणा

Haryana : बाइक पर जा रहे दंपत्ति को पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर, फिर ट्रक ने कुचला

Sarita
26 Feb 2025 10:33 AM IST
Haryana : बाइक पर जा रहे दंपत्ति को पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर, फिर ट्रक ने कुचला
x
Haryana हरियाणा: करनाल के नेशनल हाईवे पर मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक पर दवा लेने जा रहे दंपती को पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। बाद में ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को करनाल अस्पताल भिजवाया और घायलों को भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार पति-पत्नी बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी।
जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। तभी सामने से आ रहे ट्रक का पिछला पहिया महिला पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार और कम दूरी होने के कारण हादसा टल नहीं सका। महिला ट्रक के नीचे कुचल गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story