
x
Sitamarhi सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरी गांव के तालाब से दो दिनों से लापता एक युवक का शव बरामद किया गया है। शव की हालत काफी खराब और सड़ी हुई थी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान पंडौल उर्फ पंथपाकड़ पंचायत के ब्रह्मपुरी गांव के नया टोला निवासी राम प्रताप पटेल के पुत्र राजेश पटेल (35) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, राजेश दो दिन पहले मजदूरी के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों और ग्रामीणों ने मिलकर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अंत में उसकी पत्नी ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। शव मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी, एसआई आरती कुमारी, एसआई शशिकांत कुमार सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी (सदर) आशीष आनंद खुद मौके पर पहुँचे और जाँच का नेतृत्व किया। उन्होंने बताया कि तालाब से बरामद शव काफी फूला हुआ है। पुलिस हर पहलू की जाँच कर रही है। मौत के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। फिलहाल, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहन जाँच की जाएगी और दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
TagsSitamarhiलापतायुवकशवतालाबबारामदSitamarhimissingyouthbodypondrecovered जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





