बिहार

BJP कार्य समिति की बैठक आयोजित

Gulabi Jagat
30 July 2024 11:49 PM IST
BJP कार्य समिति की बैठक आयोजित
x
Lakhisarai लखीसराय । भाजपा जिला कार्य समिति की विस्तारित बैठक जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक का उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर किया गया। बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया गया। बैठक में आम बजट, एक पौधे मां के नाम, संगठन की मजबूती, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी व सभी मंडल में विस्तारित बैठक 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस से पहले किये जाने पर विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता शामिल हुए। बैठक के समाप्ति के बाद 02 मिनट का मौन धारण कर पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं पत्रकारों से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता एवं प्रदेश प्रवक्ता प्रेमरंजन पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में जो आम बजट आया है। उसमें किसान, नौजवान, गरीब महिलाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। इससे बिहार का कायाकल्प होना निश्चित है।
Next Story