मनोरंजन
महानायक अमिताभ बच्चन से हुई ये बड़ी गलती! इंस्टाग्राम पर मांगी माफी
jantaserishta.com
30 July 2024 2:11 PM IST

x
मुंबई: 81 की उम्र में भी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के युवा सितारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। हाल ही में उनसे एक बड़ी गलती हो गई। जब इसका एहसास बिग बी को हुआ, तो उन्होंने तुरंत इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस से माफी मांगी।
दरअसल, अमिताभ ने हाल ही में ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''अग्निपथ' से अब तक भाग रहे हैं। इस पोस्ट को लेकर बिग बी से एक बड़ी गलती हो गई, जिसके लिए उन्हें लोगों से माफी मांगनी पड़ी।
दरअसल, इस पोस्ट पर कई फैंस ने कमेंट के जरिए उन्हें उनकी गलती बताई कि वीडियो में जिस सीन को वह 'अग्निपथ' का बता रहे है, वह 'अकेला' फिल्म का है। बिग बी को जब अपनी इस गलती का एहसास हुआ, तो उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर माफी मांगी और लिखा- 'क्षमा करें... 'अग्निपथ' से भागते हुए जो वीडियो मैंने पोस्ट की थी, वह गलत है। यह 'अकेला' से है, शुभचिंतकों का धन्यवाद।''
बता दें कि 'अग्निपथ' 1990 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा मिथुन चक्रवर्ती, नीलम कोठारी, टीनू आनंद और अर्चना पूरन सिंह अहम किरदार में नजर आए थे। बिग बी ने ऐसे शख्स का किरदार निभाया था, जो मुंबई अंडरवर्ल्ड में शामिल होकर अपने पिता की मौत और अपने परिवार के साथ हुए अन्याय का बदला लेता है।
इस फिल्म को मुकुल एस आनंद ने डायरेक्ट किया था। बिग बी को फिल्म के लिए दो बार डब करना पड़ा, क्योंकि पहले उनकी आवाज किरदार के हिसाब से ठीक नहीं थी। फिल्म का सालों बाद रिमेक हुआ। ऋतिक रोशन स्टारर 'अग्निपथ' में संजय दत्त, ऋषि कपूर, प्रियंका चोपड़ा, कनिका तिवारी, ओम पुरी और जरीना वहाब ने दमदार अभिनय किया था।
फिल्म 'अकेला' की बात करें तो यह एक्शन थ्रिलर फिल्म साल 1991 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा, जैकी श्रॉफ, अमृता सिंह और मीनाक्षी शेषाद्रि अहम किरदार में थे। फिल्म को डायरेक्ट रमेश सिप्पी ने किया था।
Tagsअमिताभ बच्चनइंस्टाग्रामअमिताभ बच्चन इंस्टाग्रामबॉलीवुड न्यूज़Amitabh BachchanInstagramAmitabh Bachchan InstagramBollywood News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





