व्यापार

मेरे तीसरे टर्म में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: सीआईआई सम्मेलन में बोले पीएम मोदी

jantaserishta.com
30 July 2024 2:00 PM IST
मेरे तीसरे टर्म में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: सीआईआई सम्मेलन में बोले पीएम मोदी
x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की तरफ से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत जल्द ही दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे याद है, महामारी के समय आप और हम चर्चा कर रहे थे और चर्चा का विषय रहता था- गेटिंग थ्रो बैक। तब मैंने आपसे कहा था कि भारत बहुत ही जल्द विकास के पथ पर दौड़ेगा। आज भारत 8 प्रतिशत की रफ्तार से ग्रो कर रहा है। आज हम सभी चर्चा कर रहे हैं- जर्नी टुवर्ड्स विकसित भारत। आज भारत, दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी आर्थिक ताकत है और वो दिन दूर नहीं जब भारत, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। मैं जिस बिरादरी से आता हूं, उस बिरादरी की पहचान बन गई है कि चुनाव से पहले जो बातें करते हैं, वो चुनाव के बाद भुला देते हैं, लेकिन मैं उस बिरादरी में अपवाद हूं। इसलिए मैं आपको याद दिलाता हूं कि मैंने कहा था कि मेरे तीसरे टर्म में देश, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। भारत बहुत सधे हुए कदमों से लगातार आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि साल 2014 में हमारी सरकार बनी तो सबसे बड़ा प्रश्न यही था कि अर्थव्यवस्था को पटरी पर कैसे लाएं। 2014 के पहले फ्रैजाइल 5 वाली स्थिति और लाखों-करोड़ों के घोटाले के बारे में हर किसी को पता है कि हमारी अर्थव्यवस्था की क्या स्थिति थी। इसकी बारीकियां सरकार ने व्हाइट पेपर जारी कर देश के सामने रख दिया। मैं अपेक्षा करता हूं कि आप जैसे लोग और संगठन उस पर जरूर अध्ययन करें। भारत और भारत की इंडस्ट्रीज को उस महासंकट से निकालकर हम इस ऊंचाई पर लाए हैं।
पीएम मोदी ने कहा, "2004 में यूपीए सरकार की शुरुआत हुई और यूपीए सरकार के पहले बजट में कैपिटल एक्सपेंडीचर करीब 90 हजार करोड़ रुपए था। 10 साल सरकार चलाने के बाद यानी 2014 में यूपीए सरकार कैपिटल एक्सपेंडीचर का बजट 2 लाख करोड़ रुपये पहुंचा पाई थी। आज कैपिटल एक्सपेंडीचर का बजट 11 लाख करोड़ रुपये ये भी ज्यादा है।"
सीआईआई सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि 2014 में, 1 करोड़ रुपये कमाने वाली एमएसएमई को प्रिजम्प्टिव टैक्स देना होता था और अब 3 करोड़ कमाने वाली एमएसएमई भी इसका लाभ उठा सकती है। 2014 में, 50 करोड़ कमाने वाली एमएसएमई को 30 प्रतिशत कॉरपोरेट टैक्स देना होता था, आज ये रेट 22 प्रतिशत है। 2014 में, कंपनियां 30 प्रतिशत निगम कर देती थीं, आज 400 करोड़ रुपये तक की आय वाली कंपनियों के लिए ये रेट 25 प्रतिशत है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story