
x
Bihar बिहार : बिहार में पूर्णिया जिले के अमौर थाना में पदस्थापित एक हवलदार का शव बुधवार को बरामद किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अमौर थाना में पदस्थापित हवलदार का शव थाना परिसर स्थित गार्ड क्वाटर्र में खून से लथपथ हालत में बरामद किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक हवलदार की पहचान गया जिला निवासी आलमनाथ भूइयां के रूप में हुई है। मौके पर विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) और डॉग स्क्वायड की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही अमौर थानाध्यक्ष तथा बायसी के पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र कुमार पांडे थाना परिसर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कांस्टेबल की गर्दन में गोली के निशान थे। मौके से एक कारबाइन और एक इस्तेमाल किया हुआ कारतूस बरामद हुआ है, जिससे घटना की गंभीरता बढ़ गई है। मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, कांस्टेबल ने घटना से लगभग दो घंटे पहले सुबह 8 बजे अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी और बातचीत में कुछ असामान्य नहीं था। पोस्टमाटर्म रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला आत्महत्या का है या किसी साजिश के तहत हत्या की गई है। पुलिस ने मृतक हवलदार के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।
TagsBiharगार्ड क्वार्टरकांस्टेबललाशदहशतGuard quartersConstableBodyPanic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





