
x
Bihar : पटना के बाढ़ अनुमंडल के सालिमपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चार दिन पहले दियारा क्षेत्र में खेत देखने गए लापता व्यक्ति कन्हैया कुमार का शव लखीपुर गांव के पास गंगा नदी के किनारे बरामद किया गया है। शव मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया।आक्रोशित परिजनों ने न्याय की मांग को लेकर स्टेट हाईवे-106 को जाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक सड़क जाम रहने से यातायात प्रभावित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, बाढ़ भेजा गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
मामले में हत्या की आशंका को देखते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस को 16 दिसंबर की रात सूचना मिली थी कि खेत देखने गए कन्हैया शर्मा लापता हैं। इस मामले में 14 लोगों को नामजद किया गया है, जिनमें से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।परिजनों ने हथियारबंद अपराधियों द्वारा अपहरण कर हत्या की आशंका जताई थी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। दो दिनों से लगातार छापेमारी के दौरान आज शव की बरामदगी हुई है।
TagsBiharलापताव्यक्तिशवहड़कंपBiharmissing personbodypanic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





