
x
Bihar बिहार: दरधा की घटना के संबंध में मृतक बच्चे के दादा शिवमंगल पंडित ने बताया कि अंकुश कुमार रविवार की शाम पांच बजे से अचानक लापता हो गया था. वह काफी देर से घर से बाहर था इसलिए उसकी खोजबीन शुरू की गई, लेकिन अंकुश का कहीं पता नहीं चल सका. लोग पूरी रात उसकी खोजबीन करते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चला. फिर आज सुबह से ही उसकी खोजबीन शुरू हुई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. अंत में पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. इसी बीच शाम एक महिला ने बताया कि तालाब में एक बच्चे का शव पड़ा है|
शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन दोनों मौके पर पहुंचे. परिजनों ने शव की पहचान अंकुश के रूप में की. परिजनों का कहना है कि अंकुश यहां कैसे आया? उसे यहां कौन लेकर आया? इस सवाल का जवाब फिलहाल पुलिस के पास भी नहीं है. परिजनों ने आशंका जताते हुए कहा कि उसकी हत्या कर शव को यहां फेंका गया है. पुलिस मामले की गहराई से जांच करे तो मामले का पर्दाफाश हो जाएगा. स्थानीय जनप्रतिनिधि शिव मंगल सहनी ने बताया कि बच्चा कल से लापता था और आज शाम उसका शव मिला है|
तालाब के पास एक बोरा भी मिला है, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि शव को इसी बोरे में लाकर फेंका गया है. पोस्टमार्टम के बाद मामले की जानकारी स्पष्ट हो सकेगी. घटना के संबंध में तुर्की थाना प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया कि लापता बच्चे का शव तालाब से बरामद किया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. परिजनों द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. बच्चा कल से लापता था, सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है|
TagsBiharतालाबमासूमशवपुलिसजांचBiharpondinnocent childbodypoliceinvestigationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





