भारत

बच्ची की मौत का LIVE वीडियो, कैमरे में दिखा खौफनाक मंजर

jantaserishta.com
1 April 2025 8:08 AM IST
बच्ची की मौत का LIVE वीडियो, कैमरे में दिखा खौफनाक मंजर
x
वीडियो सामने आया.
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है. दो साल की मासूम बच्ची की कार की चपेट में आने से मौत हो गई. यह हादसा रविवार शाम करीब 6:15 बजे हुआ जब बच्ची सड़क पर खेल रही थी.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बच्ची सड़क पर खेल रही थी, तभी पीछे से एक काली हुंडई वेन्यू कार आई और उसे कुचल दिया.
बच्ची को कार के नीचे आते देख आसपास के लोग दौड़ पड़े. एक शख्स ने तुरंत बच्ची को उठाया और दूसरे व्यक्ति को सौंप दिया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया. लेकिन इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया.
जांच के दौरान पता चला कि जिस कार से यह दुर्घटना हुई, वह बच्ची के पड़ोसी की थी. उस वक्त कार 15 साल का नाबालिग लड़का चला रहा था, जो उसी परिवार का बेटा था. पुलिस ने आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया है और कार मालिक, जो उसका पिता है, उसे भी हिरासत में लिया गया है.
इस मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita) की धारा 281 (लापरवाही से वाहन चलाना) और धारा 106(1) (लापरवाही से मौत का कारण बनना) के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
पुलिस आगे की जांच में जुटी है और यह भी देखा जा रहा है कि कार चलाते समय नाबालिग के पास ड्राइविंग लाइसेंस था या नहीं. स्थानीय लोग नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story