बिहार

Bihar: पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

Sarita
16 April 2025 12:13 PM IST
Bihar: पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी
x
Bihar बिहार: बिहार के सीवान जिले से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है. दरअसल, एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. मिली जानकारी के अनुसार घटना एमएच नगर थाना क्षेत्र के धनवती हाता की है. मृतक की पहचान 20 वर्षीय गोविंद राम के रूप में हुई. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जब कुछ ग्रामीण पूजा करने ब्रह्मस्थान पहुंचे तो उन्होंने एक युवक का शव पेड़ से लटका देखा|
यह खौफनाक दृश्य देख वहां मौजूद लोग सिहर उठे. आशंका जताई जा रही है कि किसी ने युवक की हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया और घटना को आत्महत्या का रूप दे दिया. इधर, स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है|
Next Story