छत्तीसगढ़

23 मकानों में चला बुलडोजर, 10 एकड़ सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त

Nil dhankar
16 April 2025 12:00 PM IST
23 मकानों में चला बुलडोजर, 10 एकड़ सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त
x
छग

बिलासपुर। जिले के बिरकोना इलाके में प्रशासन ने मंगलवार को करीब 10 एकड़ सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया। इस जमीन पर 23 लोगों ने वर्षों से अवैध रूप से पक्के मकान बना लिए थे। मामले की शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर बिलासपुर ने इसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम को जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार गरिमा ठाकुर, जोन कमिश्नर, राजस्व विभाग और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया। इससे पहले प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था और 9 अप्रैल को बेदखली आदेश जारी करते हुए स्वयं कब्जा हटाने का अंतिम अवसर दिया गया था। तय समयसीमा में कब्जा नहीं हटाने पर प्रशासन ने कार्रवाई को अंजाम दिया। अवैध कब्जा हटाने की इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल तैनात किया गया था। अधिकारियों के अनुसार, पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जोन कमिश्नर और राजस्व अधिकारियों ने पूरे समय मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर निगरानी बनाए रखी।

जिन लोगों के मकान हटाए गए उनमें विकास पिता रामभजन, श्यामबाई पति जनक गोंड, पूनम पांडेय पति आशुतोष, प्रमिला यादव पति विनोद, पोस्टमैन पिता रामचरण साहू, महगुराम, नरेंद्र, अरुण बघेल, रामायण गोंड, अशोक गोंड, कुमारी गोंड, ईश्वरी गोंड, दुर्गेश साहू, गोपी गोस्वामी, हजारीलाल सूर्यवंशी, राजकुमार शुक्ला, फागूराम, बरातू मानू, जनऊ, बनऊ, धनऊ, अर्जुन, दिलीप और सुंदर पिता समेलाल के नाम शामिल हैं।

Next Story