भारत

लगातार दूसरे दिन रॉबर्ट वाड्रा ED कार्यालय पहुंचे, बोले- 'हम किसी से डरते नहीं हैं'

jantaserishta.com
16 April 2025 11:46 AM IST
लगातार दूसरे दिन रॉबर्ट वाड्रा ED कार्यालय पहुंचे, बोले- हम किसी से डरते नहीं हैं
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: हरियाणा के शिकोपुर लैंड डील मामले में रॉबर्ट वाड्रा से आज फिर पूछताछ हो रही है. वे लगातार दूसरे दिन ईडी दफ्तर पहुंचे हैं. रॉबर्ट वाड्रा आज अपनी पत्नी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के साथ ईडी दफ्तर पहुंचे हैं. वे अधिकारियों के सामने पेश होंगे और पूछताछ में मदद करेंगे. ईडी दफ्तर में प्रवेश करते ही दोनों गले मिले.

ईडी की पूछताछ पर कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, "हम किसी से डरते नहीं हैं. हम निशाने पर हैं क्योंकि हम प्रासंगिक हैं. चाहे राहुल गांधी को संसद में रोका जाए या मुझे बाहर रोका जाए. हम निश्चित रूप से निशाने पर हैं, लेकिन हम आसान सॉफ्ट टारगेट नहीं, हम हार्ड टारगेट हैं."
एजेंसी से बात करते हुए रॉबर्ट वाड्रा ने आगे कहा कि समय हमेशा बदलता है.आज हम झेल रहे हैं, समय बदलेगा तो हो सकता है कि उन्हें भी झेलना पड़े. मुझे किसी चीज की डर नहीं है, कोई चीज छुपी नहीं है. खट्टर जी ने मुझे इसी विषय में दो बार क्लीन चिट मिल चुका है. मुझे समझ नहीं आ रहा है कि सात साल बाद उसी बात के लिए मुझसे सवाल किए जा रहे हैं. मैं कभी भी नजरअंदाज नहीं करूंगा. मैं पूरी मजबूती के साथ यहां आया हूं. सभी सवालों के जवाब दूंगा.
इससे पहले रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पोस्ट में कहा, "मेरे जन्मदिन के सप्ताह की सेवा कुछ दिनों के लिए रोक दी गई है. मैंने बुजुर्गों को भोजन कराने और तमाम इलाकों के बच्चों को गिफ्ट देने की जो योजनाएं बनाई हैं." उन्होंने आगे कहा कि लोगों की इच्छाओं और जरूरतों को पूरा करने से मुझे कोई नहीं रोक सकता. मैं यहां किसी भी तरह के अन्यायपूर्ण दबाव के लिए तैयार हूं. मैं सत्य में विश्वास करता हूं और सत्य की जीत होगी.
इससे पहले मंगलवार को ईडी ने वाड्रा से छह घंटे तक पूछताछ की थी. PMLA के तहत उनका बयान दर्ज किया गया था. वाड्रा ने मंगलवार को कहा था कि ईडी की इस कार्रवाई को यह राजनीतिक प्रतिशोध बताते हुए कहा था कि जब भी मैं अल्पसंख्यकों की आवाज उठाता हूं, मुझे निशाना बनाया जाता है. उन्होंने कहा था कि जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है और वह पहले भी जांच में सहयोग करते रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story