बिहार

Bihar: घर से दूर मिला युवक का शव, हत्या की आशांका

Sarita
8 Jun 2025 11:26 AM IST
Bihar: घर से दूर मिला युवक का शव, हत्या की आशांका
x
Bihar बिहार: सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। युवक का शव उसके घर से महज 300 मीटर की दूरी पर नहर के पास मिला। पुलिस ने शनिवार की रात परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक की पहचान सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद वार्ड संख्या 27 निवासी नरेश मोदी के 22 वर्षीय पुत्र ऋतिक कुमार के रूप में हुई है। मृतक ड्राइवर का काम करता था। ऋतिक के साला विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि ऋतिक पिछले तीन वर्षों से सिमरी बख्तियारपुर के रानी बाग निवासी तूफानी के घर पर प्राइवेट ड्राइवर का काम कर रहा था।
शनिवार को बकरीद के मौके पर उसने परिजनों को सूचना दी थी कि वह तूफानी के घर खाना खाएगा। लेकिन सिमरी बख्तियारपुर थाने की पुलिस ने करीब एक बजे फोन कर सूचना दी कि ऋतिक का शव लावारिस हालत में नहर के पास पड़ा हुआ है। पुलिस की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। उसके मुंह से झाग निकलता देख आशंका जताई जा रही है कि जहर देकर उसकी हत्या की गई है।
जांच के दौरान शव पर कोई गहरे जख्म के निशान नहीं मिले, इसलिए परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। सिमरी बख्तियारपुर एसएचओ अमरनाथ कुमार ने बताया कि अज्ञात शव मिला है। युवक की पहचान कर ली गई है। शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मामले की जांच जारी है।
Next Story