लाइफ स्टाइल

Oats खाने के 5 बड़े फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

Sanjna Verma
19 July 2024 11:35 AM GMT
Oats खाने के 5 बड़े फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
x
Health Care: वेट लॉस जर्नी में चल रहे लोग ओट्स के फायदों के बारे में तो जानते ही होंगे, लेकिन हाल के वर्षों में Overnight ओट्स काफी पसंद किए जा रहे हैं। इसकी सबसे खास बात है वो तरीके जिनकी मदद से इसे जीरो ऑयल के साथ तैयार किया जा सकता है।
ओवरनाइट ओट्स के कई स्वास्थ्य लाभ देखे गए हैं। इसे, फल दूध, दही और चिया सीडस के साथ मिक्स कर के रात भर रखकर तैयार किया जाता है। तो आइए ओवरनाइट ओट्स के फायदों को विस्तार से जानते हैं।
ओवरनाइट ओट्स कैसे बनाएं?
ओवरनाइट ओट्स बनाने के लिए आपको बस ओट्स में दूध या दही और अपनी पसंद के फल और नट्स मिलाने हैं। इसे रातभर फ्रिज में रखने के बाद सुबह नाश्ते के लिए तैयार हो जाता है।
दिल के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है
ओवरनाइट ओट्स जीरो ऑयल और हेल्दी फैट्स से तैयार होता है। इसलिए इसके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने का खतरा नहीं होता है। इसके अलावा ओट्स में मौजूद बीटा-ग्लूकॉन फाइबर, बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर का खतरा भी कम हो जाता है।
वजन घटाने में मददगार
ओवरनाइट ओट्स में लो कैलोरी और हाई प्रोटीन होती है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।ओट्स में मौजूद फाइबर भूख को कंट्रोल करता है, जिससे आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं।
एनर्जी बूस्टर का काम करता है
ओट्स के गुड कार्बोहाइड्रेट धीरे-धीरे रिलीज होते हैं, जिससे आपको लंबे समय तक शरीर में एनर्जी महसूस करते हैं। साथ ही ओट्स में प्रोटीन मसल्स रिकवरी का काम करता है।
पाचन में सुधार करता है
ओवरनाइट ओट्स में दही या दूध का उपयोग किया जाता है, तो इसमें Probiotics भी शामिल हो जाते हैं, जो आंत के स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं। ओट्स में फाइबर की उच्च मात्रा पाई जाती है, जिससे पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है और इसमें मौजूद फाइबर से कब्ज की समस्या भी दूर होती है।
Next Story