लाइफ स्टाइल

Yogasanas: ये योगासन सांस की समस्याओं से देंगे राहत

Sarita
3 March 2026 10:38 AM IST
Yogasanas: ये योगासन सांस की समस्याओं से देंगे राहत
x
Yogasanas: अगर आपको सांस लेने में तकलीफ होती है या फिर आप अस्थमा जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, तो योग आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। जो लोग रेगुलरली योग अभ्यास करते हैं, उनके लंग्स मजबूत हो जाते हैं। आइए कुछ ऐसे योगासनों के बारे में जानते हैं, जिनकी रेगुलर प्रैक्टिस सांस से जुड़ी समस्याओं को दूर भगाने में असरदार साबित हो सकती है।
भ्रामरी प्राणायामBhramari Pranayama
अगर आपको सांस लेने में दिक्कत महसूस होती है, तो आपको अपने लंग्स को मजबूत बनाने की कोशिश करनी चाहिए। इसके लिए आप भ्रामरी प्राणायाम को अपने डेली रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। भ्रामरी प्राणायाम की मदद से न केवल सांस से जुड़ी समस्या दूर होगी बल्कि तनाव की भी छुट्टी हो जाएगी। कुल मिलाकर भ्रामरी प्राणायाम आपकी फिजिकल हेल्थ के साथ-साथ आपकी मेंटल हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।
कपालभातिKapalabhati
अगर आप ब्रीदिंग प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं, तो आपको कपालभाति करना चाहिए। हर रोज कपालभाति करने से न केवल आपके लंग्स की सेहत में सुधार होगा बल्कि आपकी सांस की दिक्कत भी काफी हद तक दूर हो पाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कपालभाति आपकी वेट लॉस जर्नी को भी आसान बना सकता है।
भ्रस्तिका प्राणायामBhrastika Pranayama
भ्रस्तिका प्राणायाम को लंग्स के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अगर आप सांस से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको हर रोज भ्रस्तिका प्राणायाम का अभ्यास करना शुरू कर देना चाहिए। महज एक महीने के अंदर ही आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। अगर आप डिप्रेशन जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आने से बचना चाहते हैं, तो भी भ्रस्तिका प्राणायाम को अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं।
Next Story