- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga: जोड़ों के दर्द...

x
Yoga: जोड़ों में दर्द होने की वजह से आपको कोई भी काम करने में तकलीफ होने लगती है। स्वामी रामदेव के अनुसार जोड़ों के दर्द की समस्या को रोजाना योगासन करके दूर किया जा सकता है। योगासन के साथ आप कुछ घरेलू उपायों की भी मदद ले सकते हैं। स्वामी रामदेव के अनुसार योगासन के साथ-साथ प्राणायाम करना भी बहुत जरुरी है। इसके लिए रोजाना सूर्य नमस्कार, कपालभाति, भ्रामरी, उज्जायी, अनुलोम विलोम भी करें ।आइए आपको इन खास योगासन और घरेलू उपायों के बारे में बताते हैं।
जोड़ों के दर्द से निजात पाने के लिए प्राणायाम:
स्वामी रामदेव के अनुसार योगासन के साथ-साथ प्राणायाम करना भी बहुत जरुरी है। इसके लिए रोजाना सूर्य नमस्कार, कपालभाति, भ्रामरी, उज्जायी, अनुलोम-विलोम, शीतली और शीतकारी शामिल कर सकते हैं।
जोड़ों के दर्द से निजात पाने के लिए योगासन:
त्रिकोणासन:
यह आसन टांगो, घुटनों और टखनों रो मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही इससे कमर दर्द से राहत मिलती है।
मंडूकासन:
इस आसन को करने से पैंक्रियाज में इंसुलिन बनेगा। साथ ही आपको जोड़ों के दर्द से राहत मिलेगी।
भुजगांसन:
इस आसन को रोजाना करने से जोड़ों के दर्द की समस्या दूर हो जाती है।
मर्कटासन:
इस आसन को करने से आपके शरीर में मजबूती आएगी। साथ ही वजन कम करने में फायदेमंद होता है।
शलभासन:
वजन कम करने के साथ बॉडी को फिट बनाने के लिए शलभासन फायदेमंद होता है। इसे करने से आपकी कमर और पीठ दोनों ही मजबूत बनती है।
उष्ट्रासन:
इस आसन को रोजाना कम से 4-5 मिनट करें। इससे आपके जोड़ों का दर्द आसानी से दूर हो जाता है।
मकरासन:
इस आसन से पूरे शरीर को लाभ मिलता है।
धनुरासन:
यह आसन आपके जोड़ों के दर्द को दूर करने के साथ पीठ को भी मजबूत बनाता है।
जोड़ों के दर्द को दूर करने के घरेलू उपाय:
नियमित रूप से एलोवेरा का जूस पिंए।
गिलोय का जूस भी है फायदेमंद।
वातारि चूर्ण का सेवन करें।
पीड़ान्त क्वाथ भी लाभकारी।
दूध में हल्दी मिलाकर पिएं।
शिलाजीत का दूध में सेवन करें।
TagsYogaजोड़ोंदर्दराहतयोग Yogajointspainrelief yoga postures जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





