- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga:क्यों दी जाती है...
लाइफ स्टाइल
Yoga:क्यों दी जाती है खाली पेट प्राणायाम करने की सलाह,यहां जानिए ध्यान मुद्रा के सभी नियम
Sarita
31 Dec 2025 9:32 AM IST

x
Yoga: योगगुरुओं के मुताबिक अन्य योग आसनों और व्यायाम की तरह प्राणायाम के भी नियम हैं, अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए इन नियमों का पालन करना सभी के लिए बेहद आवश्यक होता है। प्राणायाम आसनों को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल भी रहते हैं, ऐसा ही एक सवाल है- क्या प्राणायाम को हमेशा खाली पेट ही किया जाना चाहिए? इन आसानों को खाली पेट करने से क्या लाभ हो सकते हैं, आइए इस बारे में आगे की स्लाइडों में विस्तार से जानने की कोशिश करते हैं।
खाली पेट प्राणायाम करने के फायदे:
योगगुरु के मुताबिक प्राणायाम मन को स्थिर करने का योगासन है, ऐसे में इसके नियमों का पालन करना भी सभी के लिए बेहद आवश्यक है। प्राणायाम से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है और अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए इस ऊर्जा को अपने श्वास या योग आसन पर केंद्रित करना महत्वपूर्ण होता है। जब आप भरे हुए पेट के साथ कोई भी व्यायाम करते हैं, तो आपके लिए कुछ समय के बाद एकाग्र और स्थिर रहना कठिन हो सकता है। भरे पेट के साथ प्राणायाम करने से उत्पन्न होने वाली सारी ऊर्जा, मन को शांत करने और आपके शरीर को ठीक करने के बजाय भोजन को पचाने में खर्च हो जाती है। यही कारण है कि लोगों को खाली पेट ध्यान के अभ्यास करने की सलाह दी जाती है।
प्राणायाम किस समय करें?
योगगुरु के मुताबिक प्राणायाम से अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए इसका एक समय निश्चित होना चाहिए। प्राणायाम करने के लिए सुबह का समय सबसे आदर्श माना जाता है।
दैनिक क्रियाओं से निवृत्त होकर आप प्राणायाम कर सकते हैं। यदि आप दिन के समय में प्राणायाम करते हैं तो भोजन करने से 3 से 4 घंटे पहले या बाद में यह योगाभ्यास करें। सुबह के समय को सबसे बेहतर माना जाता है क्योंकि उस समय लोगों के लिए ध्यान लगाना अपेक्षाकृत आसान हो सकता है।
प्राणायाम के और क्या नियम हैं?
मन को शांत करने और एकाग्रता बढ़ाने के लिए प्राणायाम फायदेमंद योगाभ्यास माना जाता है। हालांकि इससे अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए सभी लोगों को कुछ नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए।
स्वच्छ और शांत जगह पर बैठें।
अपने मन को शांत रखें और सही मुद्रा में बैठें।
विभिन्न प्रकार के प्राणायाम करके देखें कि कौन सा प्राणायाम आपके लिए सबसे अच्छा है।
प्राणायाम केवल सांस लेने और छोड़ने के बारे में नहीं है। इसे करते समय अपनी श्वास को नियंत्रित करने का प्रयास करें।
आप 'ओम' मंत्र का जाप भी कर सकते हैं। इससे ध्यान केंद्रित करने में आसानी होती है।
जल्दबाजी में प्राणायाम न करें। शांत रहें और इसे पूरा समय दें।
TagsYogaप्राणायामध्यान मुद्रानियमYogaPranayamaMeditation postureRules जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





