लाइफ स्टाइल

Yoga Tips: गर्दन के दर्द से राहत दिलाएंगे ये तीन योगासन, जानें अभ्यास का सही तरीका

Sarita
1 April 2025 12:23 PM IST
Yoga Tips: गर्दन के दर्द से राहत दिलाएंगे ये तीन योगासन, जानें अभ्यास का सही तरीका
x
Yoga Tips: गर्दन के दर्द से राहत पाने के लिए कुछ योगासनों का अभ्यास फायदेमंद है। यह जड़ से गर्दन के दर्द को मिटा सकता है। इस लेख में शरीर दर्द खासकर गर्दन के दर्द से छुटकारा दिलाने वाले योगासनों के बारे में बताया जा रहा है।
भुजंगासन
यह आसन गर्दन, कंधों और रीढ़ की हड्डी को खींचता है और उनमें तनाव को कम करता है।
इस आसन को करने के लिए पेट के बल लेटकर कोहनियों को कमर से सटा के रखें और हथेलियां ऊपर की ओर उठाएं। अब धीरे धीरे सांस भरते हुए छाती को ऊपर की ओर उठाएं। पेट वाले हिस्से को धीरे धीरे ऊपर उठाते हुए 30-60 सेकेंड इसी स्थिति में रहें।
बालासन
यह आसन गर्दन और कंधों को आराम देता है और मानसिक तनाव को भी कम करता है।
मैट पर घुटनों के बल बैठकर शरीर का सारा भार एड़ियों पर डालें। अब गहरी सांस लेते हुए आगे की ओर झुकें। सीना जांघों से छूने का प्रयास करें। माथे से फर्श को छूने की कोशिश करते हुए कुछ सेकंड इसी अवस्था में रहें। यह प्रक्रिया 3-5 बार दोहराएं।
मार्जरी आसन
यह आसन गर्दन और रीढ़ की हड्डी के लचीलेपन को बढ़ाता है और मांसपेशियों के तनाव को कम करता है।
मार्जरी आसन करने के लिए घुटनों के बल बैठकर पीठ को झुकाएं और हथेलियां जमीन पर रखें। पीठ ऊपर की तरफ उठी होनी चाहिए और सिर नीचे झुका हुआ हो।
Next Story