लाइफ स्टाइल

Yoga Tips: इन चार योगासन से बढ़ेगी खूबसूरती, चेहरा हमेशा करेगा ग्लो

Sarita
5 Jan 2026 12:35 PM IST
Yoga Tips: इन चार योगासन से बढ़ेगी खूबसूरती, चेहरा हमेशा करेगा ग्लो
x
Yoga Tips: अक्सर लोग खूबसूरत दिखने के लिए तरह तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। चेहरे की हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए क्रीम आदि के अलावा पार्लर व ब्यूटी ट्रीटमेंट का सहारा लेते है। हालांकि केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स कुछ समय के लिए आपकी स्किन को चमकदार बना सकते है लेकिन लंबे इस्तेमाल से नुकसान भी कर सकते है। ऐसे में योग आपकी त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने के लिए आप चार तरह के योगासन कर सकते हैं। इन योगासन से चेहरे की डेड स्किन सेल्स हटने लगती है और चेहरा हेल्दी व निखरा हुआ दिखने लगता है। तो चमकदार और चिकनी त्वचा के लिए आप ये चार योगासन रोजाना करें।
सर्वांगासन:
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले मैट पर पीठ के बल लेट जाएं। चेहरे को आकाश की ओर करे और दोनों हाथों को सीधे पैरों की दिशा में जमीन पर रखें।
अब आंखें बंद करके गहरी सांस अंदर की ओर लेते हुए दोनों पैरों को सामान्य गति से ऊपर आकाश की ओर उठाएं।
पैरों के साथ ही कमर को ऊपर उठाते हुए आकाश में 90 डिग्री की सीध में रखें और कमर व पीठ को ऊपर उठाएं।
अब दोनों हाथों का सहारा लेते हुए कोहनियों को जमीन पर रखें। दोनों हाथ के अंगूठे को पेट की ओर रखें और हाथ की चार चार उंगलियां पीठ पर आमने सामने रखें।
इस अवस्था में थोड़ी देर रहें और धीरे धीरे अपने हाथों और कंधों के सहारे को हटा कर कमर को नीचे लाएं।
शीर्षासन:
इस योगासन को करने के लिए अपनी हथेलियों को चटाई पर रखें और बाहों को 90 डिग्री पर मोड़कर कोहनी सीधे कलाई के ऊपर रखें।
घुटनों को ऊपर उठाएं और दोनों पैरों को अपनी हथेलियों की ओर बढ़ाएं।
अब दाहिने पैर को ऊपर उठाते हुए संतुलन बनाएं।
बाद में बाएं पैर को भी ऊपर उठा लें।
पैर की उंगलियों को छत की ओर इंगित करते हुए इस पोजीशन में 20-30 सेकंड रुके रहें।
हलासन:
हलासन करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं।
अब अपनी हथेलियों को बगल पर फर्श पर रख दें।
दोनों पैरों को 90 डिग्री ऊपर की ओर उठाएं।
इस प्रक्रिया को करने के दौरान पेट की मांसपेशियों को इस्तेमाल करें।
इस पोजिशन में रहें और दोनों हथेलियों को जमीन पर बलपूर्वक रखें।
अब धीरे धीरे पैरों को अपने सिर के पीछे ले जाएं।
इस अवस्था में कुछ देर रहें।
भुजंगासन:
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर सीधे लेट जाएं।
अब अपनी हथेलियों को फर्श पर कंधे की चौड़ाई से अलग रखें।
निचले शरीर को जमीन पर रखते हुए सांस लें और अपनी छाती को फर्श से उठाते हुए छत की ओर देखें।
सांस छोड़ते हुए अपने शरीर को फर्श पर दोबारा लेकर आएं।
Next Story