- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga Tips: काफी...
लाइफ स्टाइल
Yoga Tips: काफी फायेदमंद हैं ये चार योगासन, बढ़ते वजन को कर सकते हैं कम
Sarita
28 Sept 2025 11:58 AM IST

x
Yoga Tips: अगर आपका वजन भी बढ़ रहा है, तो ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप कुछ योगासन की मदद लें। दरअसल, इन योगासन को करके आप अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में|
धनुरासन:
आपका वजन बढ़ रहा है, तो आप धनुरासन का अभ्यास कर सकते हैं। बैली फैट को कम करने में ये काफी असरदार माना जाता है। इसके अलावा हाथ और पैरों की चर्बी कम करने के लिए भी आप इस योगासन को कर सकते हैं।
अधोमुख श्वासन:
इस अधोमुख श्वासन को करके बैलेंस बनने के साथ शरीर में मजबूती आती है। पेट की चर्बी को कम करने के लिए इस योगासन को सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। वहीं, सबसे खात बात ये कि लोअर बॉडी फैट को कम करने के लिए ये योगासन बेहतर विकल्प हो सकता है।
चतुरंग दंडासन:
अगर आपके पेट की चर्बी बढ़ गई है, तो फिर आप आज से ही चतुरंग दंडासन का अभ्यास करना शुरू कर सकते हैं। आप अगर इस योगासन को नियमित रूप से करते हैं, तो शरीर के निचेल भाग के बढ़े वजन को नियंत्रित किया जा सकता है।
अगर आप अपना वजन कम करके खुद को स्लिम फिट करना चाहते हैं, तो फिर आप वीरभद्रासन का अभ्यास कर सकते हैं। पूरे शरीर की स्ट्रेचिंग करने के लिए भी ये योगासन काफी सही और उपयोगी माना जाता है। इसलिए अगर आपका वजन बढ़ रहा है, तो आप इसे कर सकते हैं।
Next Story





