- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga Tips: मानसून में...
लाइफ स्टाइल
Yoga Tips: मानसून में चेहरे पर निकल रहे हैं पिंपल्स, इन योगासनों का अभ्यास करने से पिंपल्स से मिलेगी निजात
Sarita
20 March 2025 7:54 AM IST

x
Yoga Tips: पिंपल चेहरे की सुंदरता को कम कर देते हैं। वहीं गर्मी में टैनिंग और चेहरे की चमक भी उड़ जाती है। मुंहासे और दाग-धब्बे से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। घरेलू नुस्खों के अलावा कई महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बेदाग त्वचा पाने की कोशिश करते हैं, साथ ही स्किन समस्याओं से बचने के लिए कई उपाय गर्मियों में करना शुरू कर देते हैं। हालांकि योग के जरिए भी त्वचा संबंधी परेशानियों को कम किया जा सकता है। नियमित तौर पर योग करने से चेहरे के पिंपल्स, दाग धब्बे और त्वचा की सेहत में सुधार किया जा सकता है। आइए जानते हैं स्वस्थ त्वचा के लिए योगासन।
सिंहासन
कील-मुहांसे से छुटकारा पाने के लिए सिंहासन का अभ्यास फायदेमंद है। इस आसन को करने से चेहरे के हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। जवां दिखने और एक्ने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए सिंहासन के अभ्यास के लिए मैट पर बैठ कर दोनों पैरों को सामने की ओर फैला लें। बाएं पैर को मोड़कर दाएं पैर की जांघ पर रखें और दाएं पैर को बाईं जांघ पर रखें। अब आगे की ओर झुककर घुटनों के बल हाथों को फर्श पर टिकाएं। दोनों हाथों को सीध में रखते हुए शरीर के ऊपरी हिस्से को आगे की ओर खीचें और मुंह खोलकर जीभ को बाहर निकालें। नाक से सांस लें और आंखों को खुला रखें। शेर की मुद्रा में बैठकर ये आसन 20-30 सेकेंड्स में 5-6 बार दोहराएं। अब पुरानी स्थिति में आ जाएं।
सर्वांगासन
शरीर के साथ ही त्वचा को हेल्दी रखने के लिए सर्वांगासन का अभ्यास लाभकारी है। इस आसन से पाचन और लिवर स्वस्थ रहता है। शरीर के विषाक्त पदार्थ निकलते हैं और एक्ने, एक्जिमा जैसी समस्याएं दूर होती हैं। झुर्रियों और त्वचा में बैक्टीरिया दूर करने के लिए यह योगासन फायदेमंद है। इस आसन को करने के लिए मैट पर पीठ के बल लेटकर दोनों हथेलियों को नीचे रखें। पैरों को सीधे हवा में ऊपर उठाएं और सिर की ओर मोड़ें। हाथों से कमर को सहारा देते हुए कंधे, रीढ़ की हड्डी और हिप्स को सीधा रखें। इस स्थिति में 30 सेकेंड रहें और फिर धीमी गति से पुरानी स्थिति में आ जाएं।
पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए बैलून फेस योगासन कर सकते हैं। इस आसन को करने के लिए मुंह को बैलून के आकार में फुला लें। 10 सेकंड तक चेहरे को फुलाए रखें। इस आसन को किसी भी समय कर सकते हैं। नियमित बैलून फेस आसन को करने से पिंपल्स की समस्या दूर होती है।
TagsYogaमानसूनचेहरेपिंपल्सयोगासनोंअभ्यासनिजात Yogamonsoonfacepimplesyogasanaspracticereliefजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





