- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga Tips: योग करते...
लाइफ स्टाइल
Yoga Tips: योग करते समय इन बातों का रखें ध्यान, तभी मिलेगा इसका पूरा लाभ
Sarita
29 May 2025 11:39 AM IST

x
Yoga Tips: आपको यह समझने की जरूरत है कि अगर योगासन सही तरीके से नहीं किए जाएं तो इसका पूरा लाभ नहीं मिल पाता है। इसलिए, योग का अभ्यास करते समय कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना जरूरी है। यहां हम आपको इन्हीं बातों के बारे में बताने जा रहे हैं। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, बल्कि मानसिक शांति और आध्यात्मिक विकास के लिए भी जरूरी है। लेकिन अक्सर लोग योगासन इतनी जल्दबाजी में करते हैं कि शरीर को इसका पूरा लाभ नहीं मिल पाता है।
सही होना चाहिए स्थान और समय:
यदि आप गलत जगह और समय पर योग करेंगे तो इसका लाभ आपको नहीं मिलेगा। पूरे लाभ के लिए हमेशा सुबह से समय ही योग करें। यदि सुबह सूर्योदय के पहले योग नहीं कर पा रहे हैं तो सूर्योदय के बाद योगासन करें। इस समय वातावरण शुद्ध और ऊर्जा से भरपूर होता है। योग करते समय जगह का भी ध्यान रखें। योग हमेशा खुली जगह में ही करें और जहां ताजी हवा आती हो।
खाली पेट योग करें:
यदि आप पेट भरने के बाद योग करेंगे तो इससे आपको परेशानी हो सकती है। योग का अधिकतम लाभ तभी मिलता है जब इसे खाली पेट किया जाए। अगर सुबह योग कर रहे हैं, तो एक गिलास गुनगुना पानी या नींबू-पानी पी सकते हैं।
सही कपड़ों का करें चयन:
योग के समय यदि आप अतिरिक्त टाइट या फिर अतिरिक्त ढीले कपड़े पहनेंगे तो इससे आपको ही परेशानी होगी। इसलिए योगासन के समय सही कपड़ों का चयन करें। योग के समय हमेशा कॉटन या स्ट्रेचेबल कपड़े पहनें।
तकनीक का रखें ध्यान:
ये ध्यान रखें कि हमेशा गलत तरीके से किया गया योग नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए हमेशा किसी प्रशिक्षित योग गुरु से सही तकनीक सीखें। शुरुआती दिनों में हल्के आसनों से शुरुआत करें। एकदम से अपने शरीर को फोर्स न करें।
सांसों का तालमेल बैठाएं:
हर योगासन के साथ सांस लेने और छोड़ने की प्रक्रिया सही तरीके से करें। इसकी वजह से आपकी तबियत बिगड़ सकती है। योग के समय हमेशा गहरी और धीमी सांस लें, जिससे शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़े। प्राणायाम (अनुलोम-विलोम, कपालभाति) नियमित रूप से करें।
योग के तुरंत बाद जल्दबाजी में काम में न जुट जाएं। योगासन करने के बाद शरीर को रिलैक्स देना जरूरी है, ताकि ऊर्जा संतुलित रहे। योग खत्म करने के बाद 5-10 मिनट शवासन करें। इसके बाद करीब 15-20 मिनट बाद हल्का गुनगुना पानी लें। योग के तुरंत बाद नहाने या ठंडे वातावरण में जाने से बचें।
TagsYogaयोगध्यानलाभYogaMeditationBenefits जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





