- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga Tips :बच्चे की...
लाइफ स्टाइल
Yoga Tips :बच्चे की लंबाई प्राकृतिक रूप से बढ़ाएं, उसे इन योगासनों का अभ्यास कराएं
Sarita
30 July 2025 10:27 AM IST

x
Yoga Tips : हालाँकि, अगर आपका बच्चा अपनी उम्र की औसत लंबाई से छोटा है, तो उसकी लंबाई प्राकृतिक तरीके से बढ़ाई जा सकती है। बच्चों की लंबाई बढ़ाने में उचित पोषण, शारीरिक गतिविधि और योग अहम भूमिका निभाते हैं। कुछ खास योगासन शरीर में खिंचाव लाते हैं, जिससे हड्डियों और मांसपेशियों का विकास होता है। यहाँ कुछ कारगर योगासन दिए गए हैं, जो बेटे की लंबाई बढ़ाने में मददगार हो सकते हैं।
ताड़ासन
यह आसन पूरे शरीर को खिंचाव देता है और रीढ़ की हड्डी को सीधा रखता है, जिससे लंबाई बढ़ने में मदद मिलती है। ताड़ासन के अभ्यास के लिए सीधे खड़े होकर दोनों हाथ सिर के ऊपर उठाएं। अब उंगलियों को आपस में फंसाकर हथेलियों को ऊपर की ओर करें। पैरों की एड़ियों को उठाकर पंजों पर खड़े हों। जितना संभव हो, शरीर को ऊपर की ओर खींचें।
भुजंगासन
यह रीढ़ की हड्डी के लचीलेपन को बढ़ाता है और ऊपरी शरीर को मजबूत करता है। इस आसन के अभ्यास के लिए पेट के बल लेटकर हाथों को कंधों के पास रखें। सांस लेते हुए शरीर के ऊपरी भाग को उठाएं और पीठ को पीछे की ओर झुकाएं। इस मुद्रा में 15-30 सेकंड तक रहें।
यह आसन थायरॉयड ग्रंथि को उत्तेजित करता है, जो लंबाई बढ़ाने वाले हार्मोन को सक्रिय करता है। सर्वांगासन के अभ्यास के लिए पीठ के बल लेटकर धीरे-धीरे पैरों को ऊपर उठाएं। कमर को हाथों से सहारा देकर सीधा खड़ा करें। शरीर का भार कंधों और सिर पर रखें।
त्रिकोणासन
यह आसन शरीर को स्ट्रेच करता है और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। लंबाई बढ़ाने के लिए लड़के और लड़कियां इस योगासन का नियमित अभ्यास करें। इस आसन को करने के लिए सीधे खड़े होकर पैरों को फैलाएं। दाएं पैर को बाहर की ओर घुमाएं और हाथों को कंधे के स्तर पर फैलाएं। दाएं हाथ को नीचे की ओर झुकाएं और बाएं हाथ को ऊपर उठाएं। गर्दन को ऊपर की ओर रखें और कुछ सेकंड तक रुकें।
TagsYogaबच्चेलंबाईप्राकृतिकयोगासनोंchildrenheightnaturalyogasanasजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





