- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga Tips: 30 की उम्र...
लाइफ स्टाइल
Yoga Tips: 30 की उम्र में अगर आपके बाल सफेद हो रहे हैं तो इन योगासनों का करें अभ्यास, जल्द दिखेगा असर
Sarita
28 July 2025 7:52 AM IST

x
Yoga Tips: बाल व्यक्ति के लुक को आकर्षक और प्रभावशाली बनाते हैं। लेकिन मौसम, प्रदूषण, पौष्टिक आहार की कमी और गलत जीवनशैली का बालों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। लोगों के बाल उम्र से पहले ही तेजी से झड़ने लगते हैं। बाल झड़ने के अलावा बालों का विकास भी रुक जाता है। कुछ लोगों को समय से पहले ही बाल सफेद होने की शिकायत भी होती है। ऐसे में अक्सर लोग काले, घने बालों के लिए और बालों को झड़ने से रोकने के लिए कई तरह के हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इन केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स के कई साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। ऐसे में बालों के घने, काले और अच्छे विकास के लिए योग का अभ्यास भी कारगर है। योग करने से बालों के स्वास्थ्य पर लाभकारी प्रभाव पड़ता है। बालों के अच्छे विकास के लिए ये कारगर योगासन हैं।
शीर्षासन:
इस आसन को करने से सिर की ओर रक्त प्रवाह बेहतर तरीके से होता है। शीर्षासन के अभ्यास से तनाव दूर होता है और बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। जिन लोगों के बाल झड़ रहे हैं, या उम्र से पहले सफेद हो रहे हैं, उन्हें शीर्षासन का अभ्यास करना चाहिए।
शीर्षासन करने के लिए दोनों हाथों को सिर के पीछे ले जाकर नीचे झुकते हुए सिर को नीचे की ओर रखें। शरीर का संतुलन बनाते हुए अपने पैरों को ऊपर ले जाएं और सिर के बल खड़े रहते हुए संतुलन बनाए रखें।
बालासन:
तनाव या पेट की समस्या के कारण बाल झड़ने लगते हैं। बालासन के अभ्यास से पेट संबंधी समस्याओं और तनाव से राहत मिलती है। बालों की ग्रोथ और घने करने के लिए बालासन फायदेमंद हो सकता है। बालासन करने के लिए घुटनों को मोड़कर वज्रासन की अवस्था में बैठ जाएं। हाथों को ऊपर करते हुए गहरी सांस लें, फिर सांस छोड़ते हुए शरीर को आगे की ओर झुकाएं और सिर जमीन पर रखकर पेट जांघों पर रखें।
त्रिकोणासन:
रूखे और सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए त्रिकोणासन का अभ्यास करें। दोनों पैरों को कुछ दूरी पर रखकर खड़े हो जाएं और हाथ व कंधों को सीध पर रखते हुए ऊपर उठाएं। अब दाहिने हाथ से पैर को छुएं। इस प्रक्रिया को दूसरी ओर से भी दोहराएं।
बाल अधिक झड़ रहे हैं, सफेद हो रहे हैं तो भुजंगासन का अभ्यास लाभकारी है। भुजंगासन करने के लिए पेट के बल लेटकर पैरों को आपस में मिलाएं और हथेलियों को सीने के पास कंधों की सीध पर रखें और माथे को जमीन पर टिकाएं। गहरी सांस लेते हुए शरीर के आगे के हिस्से को ऊपर उठाएं और हाथों को सीधा रखते हुए इसी मुद्रा में कुछ सेकंड रहें।
TagsYogaबालसफेदयोगासनोंअसरYogahairgreyyogasanaseffect जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





