- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga Tips: आंखों में...
लाइफ स्टाइल
Yoga Tips: आंखों में दर्द और जलन से हैं परेशान तो करें इन योगासनों का अभ्यास
Sarita
30 March 2025 10:02 AM IST

x
Yoga Tips: आंखों में सूखापन होने या तेज रोशनी, देर रात तक काम करने और पर्याप्त नींद न लेने से भी आंखों में दर्द व जलन की समस्या होना आम है।
इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप आंखों को आराम दें। पर्याप्त नींद लें। धुएं या प्रदूषण से दूर रहें। बैक्टीरियल संक्रमण होने पर डॉक्टर के पास जाएं। वहीं आंखों की सेहत को बेहतर बनाने के लिए योगाभ्यास की आदत डालें। नियमित योग से आंखों में दर्द और जलन से तो राहत मिलती ही है, साथ ही दृष्टि बेहतर होती है। आइए जानते हैं नेत्र संबंधी परेशानियों से बचने के लिए प्रभावी योगासनों के बारे में।
आंखों को ऊपर नीचे करना
आंखों को चारों तरफ घुमाना (Eye Rotations) अच्छी एक्सरसाइज हो सकती है।। आंखों को ब्लिंक करने से भी फायदा मिलता है। अपनी आईब्रोस के बीच में देखते हुए नाक की टिप को देखने की कोशिश करें। इस क्रिया को बार-बार दोहराएं और आंखों को गोल-गोल घुमाएं। ऐसा करने से आंखों को राहत मिलती है। दर्द व जलन कम होने के साथ ही धुंधला दिखने की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है।
आंखों की मालिश
आईब्रोज की मसाज करने से भी आंखों की मालिश होती है। आंखों की मालिश करने के लिए आंखों के नीचे उंगलियों से मसाज करें। इसके बाद पलकों के ऊपर अंगूठे से हल्की मालिश करें। इससे आंखों को राहत मिलती है और दर्द कम होता है।
आंखों की सेहत को दुरुस्त करने के लिए चक्रासन का अभ्यास कर सकते हैं। इससे आंखों में दर्द और जलन की समस्या से राहत मिलती है और नेत्र की रोशनी बढ़ती है। नेत्र संबंधित विभिन्न समस्याओं से निजात पाने के लिए चक्रासन का अभ्यास कर सकते हैं।
TagsYogaआंखोंदर्दजलनयोगासनों Yogaeyespainburningyogasanasजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





