लाइफ स्टाइल

Yoga Tips: डिलीवरी के बाद बाल झड़ रहे हैं तो करें ये योगासन

Sarita
13 May 2025 9:58 AM IST
Yoga Tips:  डिलीवरी के बाद बाल झड़ रहे हैं तो करें ये योगासन
x
Yoga Tips: ये योगासन न केवल आपके बालों को मजबूत बनाएंगे बल्कि मन को भी शांत रखेंगे, जो नई मां के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। अगर आप या आपके परिवार में भी कोई महिला इस समस्या से जूझ रही है तो कुछ विशेष योगासन बालों की सेहत सुधारने और तनाव कम करने में मदद कर सकते हैं।
बालासन:
इस आसन के अभ्यास के लिए वज्रासन की मुद्रा में बैठकर धीरे-धीरे आगे झुकें और माथा जमीन पर टिकाएं। अभ्यास के दौरान दोनों हाथ आगे की ओर फैलाएं। 30 सेकंड से 1 मिनट तक इसी स्थिति में रहें। बालासन का अभ्यास तनाव और थकान कम करता है। यह सिर की ओर रक्त प्रवाह बढ़ाता है, जिससे स्कैल्प पोषित होता है।
अधोमुख श्वानासन :
इस आसन के अभ्यास से दोनों हथेलियों और पैर को जमीन पर टिकाकर उल्टा वी का आकार बनाएं। इस दौरान पीठ सीधी रखें और सिर को नीचे झुकाएं। इस मुद्रा में 30 सेकंड से 1 मिनट तक रहें। अधोमुख श्वानासन के अभ्यास से सिर और स्कैल्प की ओर रक्त प्रवाह बढ़ता है। शरीर की थकान और तनाव दूर होता है।
उत्तानासन के अभ्यास से सिर की ओर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। पाचन तंत्र भी सुधरता है, जो बालों की सेहत के लिए जरूरी है। इस आसन के अभ्यास के लिए सीधे खड़े होकर धीरे-धीरे कमर से झुकें। हाथों से पैर या जमीन छूने की कोशिश करें। इस दौरान सिर ढीला छोड़ें और इस स्थिति में 30 सेकंड रहें।
Next Story