- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga Tips: अगर आप भी...
लाइफ स्टाइल
Yoga Tips: अगर आप भी पैरों या उंगलियों की नसों की सूजन से परेशान हैं, तो जानें कारण और उपचार के लिए योग
Sarita
24 March 2025 7:55 AM IST

x
Yoga Tips: पैरों या उंगलियों की नस चढ़ने के कई कारण हो सकते हैं। शरीर में पानी की कमी होने पर मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं, जिससे नस चढ़ सकती है। इसके अलावा पोटैशियम और कैल्शियम की कमी की वजह से मांसपेशियों में ऐंठन होती है। ब्लड सर्कुलेशन की कमी से नसें चढ़ सकती हैं।
नस चढ़ने, जिसके बायटा भी कहते हैं, कि समस्या से बचाव के लिए पैरों में मसाज करें ताकि ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो। पर्याप्त पानी पीएं और योगाभ्यास करें। यहां कुछ योग क्रियाएं बताई जा रही हैं जो इस समस्या से राहत दिला सकती हैं।
नस चढ़ने की समस्या से राहत पाने के लिए योगासन:
योगासन मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं और नस चढ़ने की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। यहां कुछ योगासन दिए जा रहे हैं, जिसे अपनाकर नस चढ़ने की समस्या से निजात पा सकते हैं।
पवनमुक्तासन
यह आसन रक्त संचार बढ़ाता है और मांसपेशियों को आराम देता है। पीठ के बल लेट तक अपने एक पैर को मोड़ें। पैर को छाती से लगाएं और हाथों से पकड़कर खींचे।
मांसपेशियों की जकड़न को कम करने और लचीलापन लाने के लिए अर्ध मत्स्येन्द्रासन का अभ्यास कर सकते हैं। इससे पैरों और उंगलियों की नस नहीं चढ़ती है। इस आसन के अभ्यास के लिए समतल स्थान पर बैठकर एक पैर मोड़ें और दूसरी ओर घुमाएं, फिर विपरीत हाथ से पकड़ें।
त्रिकोणासन
यह आसन पैरों की मांसपेशियों को मजबूत करता है और रक्त संचार बेहतर करता है। त्रिकोणासन के अभ्यास के लिए दोनों पैरों को फैलाकर खड़े हों जाएं। एक हाथ ऊपर और दूसरा नीचे ले जाकर त्रिभुज का आकार बनाएं।
TagsYogaपैरोंउंगलियोंनसोंसूजनपरेशानयोग Yogafeetfingersnervesswellingtroubleyogaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





