
x
छग
Janjgir-Champa. जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी देवेश कुमार खरे ने इंस्टाग्राम के जरिए पीड़िता से दोस्ती की। पामगढ़ के ग्राम हीर्री निवासी आरोपी ने मोबाइल पर लगातार बातचीत कर पीड़िता से नजदीकियां बढ़ाईं। उसने शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण किया। जब पीड़िता ने शादी की बात की, तो आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। वह गाली-गलौज करने लगा। उसने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर चांपा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 87, 64(2)(ड), 296, 351(3), 115(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





