छत्तीसगढ़
धमतरी में 20 लाख की लूट का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
24 March 2025 12:18 AM IST

x
छग
Dhamtari. धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम पोटियाडीह कबीर आश्रम के पास 20 लाख रुपये की लूट की बड़ी घटना सामने आई थी, जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रार्थी पुरषोत्तम साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने सेठ सागर गांधी के कहने पर 20 लाख रुपये लेकर धमतरी जा रहा था। जब वह अपने ड्राइवर और एक परिचित के साथ सेलेरियो कार (CG 08 AU 4942) से धमतरी के लिए निकला, तभी दोपहर 1:30 बजे पोटियाडीह के पास एक स्कॉर्पियो वाहन ने तेज रफ्तार में पीछे से आकर उनकी कार को टक्कर मार दी। इससे कार अनियंत्रित होकर पेड़ और बिजली के खंभे से टकरा गई। तभी स्कॉर्पियो में सवार तीन लोगों ने चेहरों पर स्कार्फ बांधकर बंदूकनुमा हथियार दिखाकर मारपीट की और कार में रखे 20 लाख रुपये लेकर फरार हो गए।
पुलिस कार्रवाई:
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश पर धमतरी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन की पहचान की और मुखबिर की सूचना पर पांच आरोपियों—नेमचंद बघेल, ज्ञानचंद बंदे, प्रदीप बंदे, कृष्णा भारती और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया।
लूट की साजिश:
पूछताछ में पता चला कि मुख्य आरोपी नेमचंद बघेल पूर्व में सागर गांधी के लिए ड्राइवर का काम करता था और उसे उनके पैसों की आवाजाही की जानकारी थी। करीब तीन महीने पहले उसने अपने साथी राजेश साहू के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई। आरोपियों ने 22 मार्च को सागर गांधी का पैसा ले जाने की सूचना पाकर स्कॉर्पियो से पीछा किया और वारदात को अंजाम दिया।
गिरफ्तारी और जब्ती:
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 19.85 लाख रुपये नकद, लूट में प्रयुक्त स्कार्पियो (CG 08 AN 4716) और स्विफ्ट डिजायर (CG 08 AQ 7420) वाहन, एयरगन समेत कुल 33.87 लाख रुपये के सामान जब्त किए हैं। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।
गिरफ्तार आरोपियों का नाम :-
(01) प्रदीप बंदे पिता प्रीतम दास बंदे उम्र 22 साल साकिन नाथुनवागांव थाना डोगरगांव जिला राजनांदगांव(छ.ग.)
(02) ज्ञानचंद बंदे पिता नरेन्द्र बंदे उम्र 28 साल साकिन नाथुनवागांव थाना डोगरगांव जिला राजनांदगांव(छ.ग.)
(03) राजेश साहू पिता टीकम साहू उम्र 30 साल साकिन बुद्ध भरदा थाना लालबाग जिला राजनांदगांव(छ.ग.)
(04) नेमचंद बघेल पिता दाउलाल बघेल उम्र 30 साल साकिन नाथुनवागांव थाना डोगरगांव जिला राजनांदगांव(छ.ग.)
(05) कृष्णा भारती पिता मंगलदास भारती उम्र 36 साल साकिन लिटिया थाना लालबाग जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
(06) विधि से संधर्षरत 01 बालक
▪️ आरोपियों से जप्त सामाग्री :-
(1) नगदी रकम 19,85,000/- रूपये
(2) स्कार्पियो वाहन कमांक CG 08 AN 4716 कीमती 900000/- रूपये।
(03) स्वीफ्ट डिजायर कमांक CG 08 AQ 7420 कीमती 500000/- रूपये।
(04) एयरगन कीमती 2000/- रूपये।
कुल जुमला कीमती 33,87,000/- रूपये।
▪️ आरोपियों के पता तलाश एवं तकनीकी जानकारी के लिए अंतर जिला ऑपरेशन में टीम वर्क का उत्तम उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कुछ ही घंटे में सभी संविधियों को हिरासत में लिया गया।
उक्त कार्यवाही एवं आरोपियों को पकड़ने में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक सन्नी दुबे, थाना सिटीकोतवाली प्रभारी निरी.राजेश मरई, चौकी बिरेझर प्रभारी निरीक्षक चन्द्रकांत साहू, थाना केरेगांव प्रभारी सउनि. प्रदीप सिंह, प्रआर.लोकेश नेताम, हरिश साहू, आर. मुकेश मिश्रा,दीपक साहू, कृष्ण कन्हैया पाटिल, आनंद कटकवार,युवराज ठाकुर, विकास द्विवेदी, योगेश नाग, फनेश साहू, कमल जोशी, योगेश ध्रुव, देवेन्द्र साहू,मनोज साहू,युवराज ठाकुर, किशोर देशमुख,भागवत खाण्डेकर, ओमप्रकाश निषाद सहित राजनांदगांव पुलिस एवं रायपुर पुलिस टीम का सहरानीय योगदान रहा।
Tagsधमतरी लूट कांड20 लाख की लूटस्कॉर्पियो गैंगपुलिस कार्रवाईअपराध समाचारसाइबर सेल जांचनकदी बरामदराजनांदगांव से धमतरीन्यायिक रिमांडसीसीटीवी फुटेजDhamtari robbery case20 lakh lootScorpio gangpolice actioncrime newscyber cell investigationcash recoveredRajnandgaon to Dhamtarijudicial remandCCTV footageछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





