लाइफ स्टाइल

Yoga Tips: अगर आप भी पैरों या उंगलियों की नसों की सूजन से परेशान हैं, तो जानें कारण और उपचार के लिए योग

Sarita
27 Dec 2024 11:52 AM IST
Yoga Tips: पैरों या उंगलियों की नस चढ़ने के कई कारण हो सकते हैं। शरीर में पानी की कमी होने पर मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं, जिससे नस चढ़ सकती है। इसके अलावा पोटैशियम और कैल्शियम की कमी की वजह से मांसपेशियों में ऐंठन होती है। ब्लड सर्कुलेशन की कमी से नसें चढ़ सकती हैं |
ये समस्या अक्सर पैरों और हाथों की उंगलियों में होती है। नस चढ़ने की स्थिति असहज होती है और कभी-कभी ये गंभीर भी हो सकती है। योग के माध्यम से इसे प्रभावी ढंग से नियंत्रित और ठीक किया जा सकता है।
नस चढ़ने की समस्या से राहत पाने के लिए योगासन:
योगासन मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं और नस चढ़ने की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। यहां कुछ योगासन दिए जा रहे हैं, जिसे अपनाकर नस चढ़ने की समस्या से निजात पा सकते हैं।
यह आसन रक्त संचार बढ़ाता है और मांसपेशियों को आराम देता है। पीठ के बल लेट तक अपने एक पैर को मोड़ें। पैर को छाती से लगाएं और हाथों से पकड़कर खींचे।
अर्ध मत्स्येन्द्रासन
मांसपेशियों की जकड़न को कम करने और लचीलापन लाने के लिए अर्ध मत्स्येन्द्रासन का अभ्यास कर सकते हैं। इससे पैरों और उंगलियों की नस नहीं चढ़ती है। इस आसन के अभ्यास के लिए समतल स्थान पर बैठकर एक पैर मोड़ें और दूसरी ओर घुमाएं, फिर विपरीत हाथ से पकड़ें।
त्रिकोणासन
यह आसन पैरों की मांसपेशियों को मजबूत करता है और रक्त संचार बेहतर करता है। त्रिकोणासन के अभ्यास के लिए दोनों पैरों को फैलाकर खड़े हों जाएं। एक हाथ ऊपर और दूसरा नीचे ले जाकर त्रिभुज का आकार बनाएं।
Next Story