- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga Tips: अच्छे रक्त...
लाइफ स्टाइल
Yoga Tips: अच्छे रक्त संचार के हैं कई स्वास्थ्य लाभ, करें ये योगासन
Sarita
28 April 2025 12:37 PM IST

x
Yoga Tips: रक्त का सही प्रवाह शरीर के सभी अंगों तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचाता है, जिससे उनका सुचारू रूप से काम करना सुनिश्चित होता है। जब ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से होता है, तो शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है, हृदय स्वस्थ रहता है, और मांसपेशियों को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है।
बेहतर ब्लड सर्कुलेशन के फायदे
सही ब्लड सर्कुलेशन से हृदय को अधिक कुशलता से काम करने में मदद मिलती है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी समस्याओं का खतरा कम होता है।
रक्त के माध्यम से ऑक्सीजन और पोषक तत्वों का सही प्रवाह होने से मांसपेशियों को ऊर्जा मिलती है, जिससे थकान कम होती है और शरीर अधिक सक्रिय रहता है।
सही ब्लड सर्कुलेशन से त्वचा को पोषक तत्व और ऑक्सीजन मिलती है, जिससे त्वचा अधिक स्वस्थ, चमकदार और जवां दिखती है।
बेहतर रक्त प्रवाह से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) में वृद्धि होती है, क्योंकि रक्त के माध्यम से सफेद रक्त कोशिकाएं (White Blood Cells) शरीर में तेजी से संक्रमण और बीमारियों से लड़ने के लिए काम करती हैं।
जब मस्तिष्क को सही मात्रा में ऑक्सीजन और पोषक तत्व मिलते हैं, तो स्मरण शक्ति, एकाग्रता और मानसिक स्पष्टता में सुधार होता है।
बेहतर ब्लड सर्कुलेशन से मांसपेशियों और जोड़ों को अधिक ऑक्सीजन मिलती है, जिससे दर्द और सूजन से राहत मिलती है। यह चोटों के बाद रिकवरी को भी तेज करता है।
ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने के लिए योगासन
नियमित योगाभ्यास से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। कुछ विशेष योगासन फेफड़ों, दिल और मांसपेशियों के बीच ऑक्सीजन और रक्त के प्रवाह को बढ़ावा देते हैं। आइए, जानते हैं उन योगासनों के बारे में जो ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं-
इस आसन के अभ्यास के लिए घुटनों के बल बैठते हुए एंडी के ऊपर बल दें। रीढ़ की हड्डी सीधी रखें। आंखें बंद करके गहरी सांस लें और छोड़ें। इस आसन के अभ्यास से पाचन तंत्र बेहतर होता है और ब्लड सर्कुलेशन नियंत्रित रहता है। पेट की मांसपेशियों में दबाव पड़ता है और शरीर के निचले हिस्से में रक्त प्रवाह बढ़ता है।
त्रिकोणासन
दोनों पैरों को फैलाकर खड़े हो जाएं और दाएं हाथ को नीचे की ओर झुकाकर दाएं पैर के पास रखें। अब बाएं हाथ को ऊपर की ओर सीधा करे और गर्दन को ऊपर की ओर रखें। इस आसन के अभ्यास से रक्त प्रवाह बढ़ाता है और हृदय को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। इससे शरीर में लचीलापन भी बढ़ता है।
शवासन
इस आसन के अभ्यास से शरीर को आराम देने के साथ ब्लड सर्कुलेशन को नियंत्रित किया जा सकता है। यह मानसिक और शारीरिक तनाव को दूर करने में मदद करता है। इस आसन को करने के लिए पीठ के बल लेटकर शरीर को पूरी तरह से ढीला छोड़ दें। इस दौरान गहरी और आरामदायक सांस लें।
सेतुबंधासन के अभ्यास के लिए पीठ के बल लेटकर घुटनों को मोड़े और कमर को ऊपर उठाकर ब्रिज की तरह बनाएं। हाथों को जमीन पर रखते हुए गहरी सांस लें। इस आसन के अभ्यास से हृदय और फेफड़ों का कार्य बेहतर बनता है, जिससे रक्त का प्रवाह सुचारू रूप से होता है। यह रीढ़ की हड्डी और मांसपेशियों को भी मजबूत करता है।
TagsYogaरक्तसंचारस्वास्थ्यलाभयोगासनYogabloodcirculationhealthbenefitsyogasanasजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





