भारत
15 अप्रैल को कैफे मालिक का मर्डर, अब पुलिस के हत्थे चढ़े गिरोह के 5 सदस्य
jantaserishta.com
28 April 2025 11:00 AM IST

x
बड़ा खुलासा.
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक कैफे मालिक की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने के आरोप में एक गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी ने बताया कि आरोपी हिरणवार गिरोह से हैं. आरोपियों ने 15 अप्रैल को कैफे मालिक अविनाश भुसारी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसके बाद से वे फरार थे.
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) डिटेक्शन राहुल मकनीकर ने बताया कि गिरोह ने 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के जुलूस के दौरान एक प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्य की हत्या करने की योजना बनाई थी. लेकिन इसमें कामयाब नहीं हो पाए थे. वहीं, गिरोह ने अगली रात भुसारी पर गोकुलपेठ इलाके में उनके कैफे के बाहर हमला कर दिया. भुसारी पर हमला उस वक्त किया गया, जब वे अपने मैनेजर के साथ आइसक्रीम खा रहे थे.
आरोपियों ने भुसारी को 5 गोलियां मारी थी. जिसके बाद घटना की जांच के लिए पुलिस ने विशेष टीमें बनाईं और भोपाल, कोलकाता, विशाखापत्तनम, तिरुपति और गोंदिया में संदिग्धों की तलाश में कई राज्यों में छापेमारी की. पुलिस के मुताबिक गिरोह के सदस्य अपनी लोकेशन छिपाने के लिए अक्सर मोबाइल फोन और सिम कार्ड बदलते रहते थे. लेकिन क्राइम ब्रांच ने कुछ आरोपियों को नवेगांव बांध रेलवे स्टेशन और अन्य को गोंदिया बस स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शैलेश उर्फ बंटी हिरणवार (31), अंकित हिरणवार (22), आदर्श उर्फ गोट्या वाल्के (20), शिब्बू राजेश यादव (20), रोहित उर्फ भिक्कू मेश्राम (20) के रूप में हुई है. सभी नागपुर के काचीपुरा के निवासी हैं. हालांकि, पुलिस अभी भी छह और आरोपियों की तलाश कर रही है. अधिकारी ने बताया कि गिरोह ने हमले के लिए 1.2 लाख रुपये में तीन पिस्तौलें खरीदी थीं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





