- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga Tips: सर्दियों...
लाइफ स्टाइल
Yoga Tips: सर्दियों में बुजुर्गों को करना चाहिए इन योगासनों का अभ्यास
Sarita
18 Jan 2026 10:02 AM IST

x
Yoga Tips: सर्दी के मौसम में बुजुर्गों के जोड़ों का दर्द बढ़ जाता है। कमजोर इम्यूनिटी के कारण वृद्धजनों को जल्द ही खांसी व जुकाम होने की संभावना रहती है। ऐसे में यहां आपको सर्दियों के लिए असरदार योगासन बताए जा रहे हैं, जिसके अभ्यास से बुजुर्ग रोग से दूर रह सकते हैं।
बालासन:
बुजुर्गों को कमजोरी और थकान की शिकायत रहती है, इस योगासन के नियमित अभ्यास से कमजोरी दूर होती है। बालासन के अभ्यास से तनाव कम होता है, साथ ही ऊर्जा मिलती है। इस आसन को करने के लिए जमीन पर घुटनों के बल बैठ जाएं। अब दोनों टखने और एड़ियों को आपस में एक दूसरे से टच करें। गहरी सांस लेते हुए हाथों को ऊपर लाएं और आगे की ओर झुकें। फिर पेट को दोनों जांघों के बीच लाते हुए सांस छोड़ें। इस अवस्था में कुछ देर रूके। बाद में घुटनों को सीध में कर लें और वापस सामान्य स्थिति में आ जाएं।
ताड़ासन:
ताड़ासन के जरिए पूरा शरीर स्ट्रेच होता है। इस योग को करने के लिए सीधे खड़े होकर पैरों के बीच कुछ दूरी रखें। गहरी सांस लेते हुए दोनों हाथों को ऊपर उठाएं और स्ट्रेच करके एड़ी उठाते हुए पैर की उंगलियों पर खड़े हो जाएं। इस अवस्था में शरीर के हर अंग में खिंचाव को महसूस करेंगे। अब कुछ देर इसी अवस्था में रूकने के बाद सामान्य स्थिति में लौट आएं। इस आसन को 10 से 15 बार दोहराएं।
वृक्षासन योग कई प्रकार से लाभकारी है। शरीर में रक्त के संचार को ठीक बनाए रखने से लेकर चिंता और अवसाद जैसी समस्याओं को दूर करने कूल्हों-पैरों की हड्डियों-मांसपेशियों को मजबूती देने और आत्मविश्वास बढ़ाने में इस योग के लाभ हैं।
वृक्षासन को करने के लिए सीधे खड़े होकर बाएं पैर पर संतुलन बनाते हुए दाएं पैर को मोड़कर तलवे को बाएं पैर की जांघ पर रखें। इस स्थिति में संतुलन बनाएं और हाथों को जोड़ते हुए सिर के ऊपर ले जाते हुए नमस्कार की मुद्रा ले लें। कुछ देर इसी अवस्था में रहें, बाद में दूसरे पैर से भी प्रक्रिया को दोहराएं।
TagsYogaसर्दियोंबुजुर्गोंयोगासनोंwinterselderlyyoga poses जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





