- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga Tips: पैरों के...
लाइफ स्टाइल
Yoga Tips: पैरों के तलवों और टखनों में दर्द के प्राकृतिक उपचार के लिए करें ये योगासन
Sarita
23 May 2025 12:10 PM IST

x
Yoga Tips: हालांकि कई बार मंद-मंद होने वाला ये दर्द अधिक दिक्कत कर सकता है। तलवों में दर्द के कारण आप अधिक देर खड़े नहीं हो पाते। शरीर का वजन पैरों में दर्द के कारण अधिक महसूस होने लगता है। इस तरह की समस्या से निजात पाने का एक प्राकृतिक तरीका योगाभ्यास है। नियमित रूप से कुछ योगासनों का अभ्यास कर पैर के तलवों में होने वाले दर्द से काफी हद तक राहत पाई जा सकती है।
पैरों के तलवों में दर्द के मुख्य कारण:
प्लांटर फैशाइटिस के कारण दर्द महसूस हो सकता है। प्लांटर फैशाइटिस में एड़ी से पंजे तक जाने वाली मांसपेशियों में सूजन आ जाती है।
शरीर का वजन अधिक होने से भी तलवे दर्द हो सकते हैं।
लंबे समय तक खड़े रहने वाले लोगों के लिए यह समस्या आम है।
गलत तरीके से चलने या दौड़ने से एड़ियों व तलवों में दर्द होने लगता है।
रक्त संचार में कमी के कारण पैरों में दर्द की शिकायत बढ़ जाती है।
जिन लोगों में विटामिन D या कैल्शियम की कमी होती है, उनके लिए पैरों में दर्द होना आम समस्या हो सकती है।
ताड़ासन :
ताड़ासन का नियमित अभ्यास पैरों की मांसपेशियों को मजबूत करता है और खिंचाव देता है। इससे तलवे की जकड़न कम होती है।
वज्रासन :
पाचन सुधारने के साथ-साथ वज्रासन तलवों में ब्लड सर्कुलेशन ठीक करता है। तलवों पर हल्का दबाव बनता है जिससे मांसपेशियों में राहत मिलती है।
बालासन :
शरीर को आराम देने वाला यह आसन तलवों के तनाव को कम करता है। यह हील और आर्च एरिया पर सकारात्मक प्रभाव डालता है।
इससे टांगों और तलवों की नसों में रक्त प्रवाह सुधरता है। मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। सेतुबंधासन का अभ्यास करने के लिए पीठ के बल लेटकर घुटनों को मोड़े। पैरों को हिप्स के पास रखते हुए धीरे-धीरे कूल्हे को ऊपर उठाएं और हाथों को जमीन पर टिकाकर शरीर का सहारा दें।
TagsYogaपैरों तलवोंटखनोंदर्दयोगासनYogasoles of feetanklespainyogasanaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





